6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

50 मीटर के दायरे में 250 से ज्यादा मकान, बंगले और दुकान, भोपाल में अभी चलने वाला है बुलडोजर

MP: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 250 निर्माण तोड़ने की तैयारी तेज, अभी शुरू हो रही कार्रवाई, आज से 21 अप्रैल तक चलेगा बुलडोजर...

2 min read
Google source verification
Bulldozer Action bhopal bada talab

Bulldozer Action bhopal bada talab (प्रतिकात्मक फोटो-पत्रिका फाइल)

MP: आखिरकार प्रशासन ने राजधानी भोपाल के बड़ा तालाब के 50 मीटर दायरे के निर्माणों को हटाने के लिए कमर कस ली है। सोमवार से कार्रवाई शुरू की जाएगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए संयुक्त अतिक्रमण हटाओ दल भी गठित किया है। पूरी कार्रवाई 6 अप्रेल से 21 अप्रेल तक चलेगी, जिस दौरान चिन्हित किए गए 250 अवैध निर्माणों को हटाया जाएगा। कार्रवाई में संबंधित एसडीएम-तहसीलदार के साथ सिटी ह्रश्वलानर नगर निगम, पुलिस अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। कार्रवाई का नेतृत्व संबंधित नजूल एसडीएम करेंगे, जबकि संसाधन व कार्रवाई नगर निगम करेगा। पत्रिका ने ताला किनारे अतिक्रमण हटाने से जुड़ी खबरें लगातार प्रकाशित की हैं।

इनकी भी लगाऊ ड्यूटी

एडिशनल एसीपी शालिनी दीक्षित, संबंधित थाना प्रभारी पुलिस दल उपलब्ध कराएंगे।

- आनंद लिखार सिटी प्लानर जरूरी मशीनरी व बल की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगे।

तालाब किनारे कार्रवाई का टाइम टेबल

- 06 अप्रेल: टीटी नगर स्थित सरकारी भूमि पर 9 दुकानों को हटाने की कार्रवाई।

दल: एसडीएम अर्चना शर्मा रावत, तहसीलदरार कुनाल राउत, नगर निगम से शैलेंद्र भदौरिया, एसीपी टीटी नगर अंकिता खातकर।

- 10 अप्रेल: हलालपुरा बैरागढ वृत्त से नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण हटाएंगे।

- 11 अप्रेल: नगर निगम कोहेफिजा के निजी क्षेत्र में काशियाना बंगले के पीछे के अतिक्रमण हटाएगा।

- 12 अप्रेल: को टीटी नगर के ग्राम सेवनिया गौंड में सरकारी व निजी जमीन के अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

दल: एसडीएम बैरागढ़ रविशंकर राय, तहसीलदार हर्ष विक्रमसिंह, महेश गौड़, एडीशनल डीसीपी मलकित सिंह।

- 13 अप्रेल: टीटी नगर के ग्राम सेवनिया गोंड में सरकारी व निजी जमीन के अतिक्रमण हटाए जाएंगे।

- दल: एसडीएम अर्चना शर्मा रावत, तहसीलदार कुनाल राउत, नगर निगम से शैलेंद्र भदौरिया, एसीपी टीटी नगर अंकिता खातकर।

- 15 व 16 अप्रेल: नजूल वृत्त बैरागढ़ क्षेत्र में नगर निगम निजी भूमि पर वेयर हाउस और मैरिज र्गाउन से अतिक्रमण हटाएगा।

- दल: एसडीएम बैरागढ़ रविशंकर राय, तहसीलदार हर्ष विक्रमसिंह, महेश गौड़, एडीशनल डीसीपी मलकित सिंह।

- 17 अप्रेल: तहसील हुजूर के गाम में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाएंगे।

- दल: एसडीएम हुजूर विनोद सोनकया, तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी, सीइओ जनपद पंचायत, संबंधित थाना प्रभारी।

- 18 व 19 अप्रेल: नजूल वृत्त टीटी नगर में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाएंगे।

- दल: एसडीएम अर्चना शर्मा रावत, तहसीलदरार कुनाल राउत, नगर निगम से शैलेंद्र भदौरिया, एसीपी टीटी नगर अंकिता खातकर।

- 20 अप्रेल: नजूल बैरागढ़ क्षेत्र से सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाएंगे।

- दल: एसडीएम बैरागढ़ रविशंकर राय, तहसीलदार हर्ष विक्रमसिंह, महेश गौड़, एडीशनल डीसीपी मलकित सिंह।

-21 अप्रेल: हुजूर के गांवों में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाएंगे। दल: एसडीएम हुजूर विनोद सोनकया, तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी, सीइओ जनपद पंचायत, संबंधित थाना प्रभारी।

टीम गठित कर कार्रवाई की समय सीमा तय

बड़ा तालाब भोज वेटलैंड में चिह्नित अतिक्रमण-अवैध निर्माणों को हटाने के लिए टीम गठित कर कार्रवाई की समय सीमा तय कर दी है। आज से कार्रवाई शुरू होगी।

-कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर