3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति का भाग्य चमकाने वाली मानी जाती हैं इन नाम की लड़कियां, ये होते हैं गुण

जिन लड़कियों का नाम B अक्षर से शुरू होता है वो मेहनती, धैर्यवान, खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं।

2 min read
Google source verification
Name Astrology, astrology, lucky names, lucky hindu names, hindu names, lucky people, नाम ज्योतिष,

जिन लड़कियों का नाम L अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की धनी मानी जाती हैं। इनका नेचर केयरिंग होता है।

किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जानने का आसान तरीका है नाम ज्योतिष। नाम ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। आज यहां हम बात करेंगे ऐसे 4 अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां भाग्यवान मानी जाती हैं। कहते हैं ये जिस घर में दुल्हन बनकर जाती हैं वहां सुख-समृद्धि आ जाती है। ये अपने पति की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं। इनके ऊपर मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है।

जिन लड़कियों का नाम B अक्षर से शुरू होता है वो मेहनती, धैर्यवान, खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ये बहुद गुणी होती हैं। ये लाइफ में आने वाली हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करती हैं। पति को लेकर काफी केयरिंग होती हैं। अपने जीवनसाथी का हमेशा साथ निभाती हैं। इनके होने से इनके पति को करियर में खूब तरक्की मिलती है।

जिन लड़कियों का नाम L अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की धनी मानी जाती हैं। इनका नेचर केयरिंग होता है। ये अपने परिवार वालों को खुश रखने की हर संभव कोशिश करती हैं। एक बार जिस चीज को करने की ठान लेती हैं उसे करके ही मानती हैं। इनकी हर जगह प्रशंसा होती है। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इस नाम की लड़कियां अपने पति पर जान छिड़कती हैं और उनकी किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं।

जिन लड़कियों का नाम P अक्षर से शुरू होता है वो काफी इमोशनल और केयरिंग नेचर की होती हैं। ये अपने लोगों की काफी केयर करती हैं और उनकी हर खुशी का ख्याल रखती हैं। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे करके ही दम लेती हैं। ये अपने स्वभाव से ससुराल वालों का दिल जीत लेती हैं। ये अपने पति का भरपूर सहयोग करती हैं।

जिन लड़कियों का नाम M अक्षर से शुरू होता है वो मेहनती, धैर्यवान और बुद्धिमान मानी जाती हैं। इनका इनके पति की सफलता में अहम योगदान होता है। इनके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये अपने पति के भाग्य को चमकाने वाली होती हैं। इनके शुभ कदम ससुराल में पड़ते ही खुशहाली आ जाती है।
यह भी पढ़ें: अगर आपकी बर्थ डेट का भाग्यांक है ये नंबर, तो बिजनेस में खूब ऊंचाइयां छू सकते हैं आप