
नाम ज्योतिष: पति के लिए साक्षात लक्ष्मी होती हैं ये नाम की लड़कियां, होती हैं बुद्धिमान
Name Astrology: हर व्यक्ति का नाम उसकी पहचान होता है। क्योंकि नाम से व्यक्ति की सीधी पहचान जुड़ी होती है। ज्योतिष शास्त्र में भी नाम की महत्ता का वर्णन किया गया है। नाम के आधार पर सिर्फ व्यक्ति की पहचान ही नहीं पता चलती बल्कि इससे उसके जीवन और भविष्य के बारे में भी जाना जा सकता है। हर व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बता सकता है। आज यहां हम कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में बात करेंगे जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां बुद्धिमान होती हैं। ये अपने पति के लिए बेहद ही लकी साबित होती हैं।
A अक्षर: इस अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो जीवनसाथी के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये अपने पति की सोई हुई किस्मत जगा देती हैं। इन्हें हर काम में भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। ये लड़कियां जो भी कार्य करती हैं उसमें पूर्ण रूप से सफलता हासिल करती हैं। ये अत्याधिक मेहनती और बुद्धिमान मानी जाती हैं। ये अपने पति को खुश रखती हैं और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती हैं।
L अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो समाज में अपनी अलग पहचान बनाती हैं। इन्हें हर जगह मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। ये हर काम पूरी जिम्मेदारी के साथ करती हैं। ये अपने पति से खूब प्यार करती हैं और उन्हें करियर में आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित होती हैं। इन पर देवी लक्ष्मी की हमेशा कृपा दृष्टि बनी रहती है।
K अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो दृढ़ निश्चयी होती हैं। ये समाज कल्याण के लिए काफी काम करती हैं। ये खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं और अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ये अपने पति की तकदीर बदलने वाली और भाग्यशाली मानी जाती हैं।
P अक्षर: इन नाम की लड़कियों का स्वभाव सरल होता है। इनके अंदर गजब का आकर्षण होता है। ये अपने बातचीत करने के तरीके से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। ये अपने जीवनसाथी के भाग्योदय का कारण बनती हैं।
यह भी पढ़ें: इन राशियों के लोगों की किस्मत मानी जाती है सबसे तेज, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल
Published on:
04 May 2022 09:37 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
