करौली. जिले में कई जगह प्री मानसून बरसात का दौर शुरू हुआ। तेज अंधड़ के साथ हुई बरसात ने गर्मी से राहत दी।अंधड़ के कारण करणपुर क्षेत्र में करई गांव के पास ३३ केवी विद्युत लाइन का खंभा उखड़ गया। वहीं बरसाती नालों में पानी की आवक हुई है। वहीं टोडाभीम इलाके के बालघाट में भी शाम को आघा घंटे बरसात का दौर चला। काली घटाओं से तापमान में गिरावट आने से राहत मिली। बरसात के बाद तापमान में कुछ गिरावट आई है। बादलों की आवाजाही से धूप का असर भी कम हुआ है। ऐसे में गर्म हवा भी कम हुई है। बरसात के बाद किसानों के चेहरे खिल गए। उन्होंने खेतों में जुताई व बुवाई की तैयारी शुरू कर दी है। खेतों में टै्रक्टर दौडऩे लगे हैं। करणपुर में टूटा विद्युत पोल व नाले में आया बरसात का पानी।
करणपुर. क्षेत्र में गुरुवार को तेज अंधड़ के साथ बरसात हुई। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। ग्राम पंचायत टोडा, कसेड आदि में अंधड़ से विद्युत पोल टूट गया। जिससे बिजली गुल होने से रात को अंधेरा रहा। झमाझम बरसात से नदी नालों में पानी बह निकला। मण्डरायल -करणपुर सड़क मार्ग में कसेड गांव के पास बरसाती नाले में पानी आने से आधा घंटे राह अवरुद्ध रही। सुमंत कुमार दीक्षित आदि ने बताया कि अरोरा से कसेड गांव तक कच्चे रास्ते में बरसाती नालों में पानी आ गया।

Updated on:
14 Jun 2024, 11:38 AM IST
Published on:
14 Jun 2024, 11:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.