
धन की देवी महालक्ष्मी इन राशि वालों पर रहती हैं मेहरबान, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल
हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। कहते हैं जिस व्यक्ति पर इनकी कृपा होती है उसे जीवन में सारे सुख और सुविधाएं हासिल होती हैं। रोटी, कपड़ा और मकान सभी माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से ही व्यक्ति को प्राप्त होता है। इसलिए लोग इनकी सच्चे मन से अराधना करते हैं। आज यहां हम कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर महालक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है।
वृषभ राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। ज्योतिष में शुक्र को धन-दौलत, प्रेम, रोमांस और संसार के सभी भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। कहते हैं जिसकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उस व्यक्ति के पास कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। वृषभ राशि वालों पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा मानी जाती है। अगर इस राशि के जातक कोई भी काम ईमानदारी और मेहनत से करें तो इन्हें सफलता मिलने के प्रबल आसार रहते हैं। इनके पास धन का कभी अभाव नहीं होता।
कर्क राशि: इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। कर्क राशि के जातकों का स्वभाव काफी चंचल होता है। ये लोग मेहनती और किस्मत वाले माने जाते हैं। ये जिस चीज की चाहत रखते हैं वो इन्हें मिल ही जाती है। इन पर माता लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहती है। जिस वजह से इन्हें कभी धन संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। ये दूसरों का भी खूब कल्याण करते हैं।
सिंह राशि: इस राशि के स्वामी सूर्य देव होते हैं। सूर्य की कृपा से ही सिंह राशि वाले आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। ये कोई भी काम बड़ी ही ईमानदारी और मेहनत से करते हैं। जिस वजह से इन्हें सफलता प्राप्त होती है। समाज में इनकी एक अलग पहचान होती है। ये काफी सामाजिक होते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन पर धन की देवी महालक्ष्मी विशेष रूप से मेहरबान रहती हैं।
यह भी पढ़ें: मेष राशि में 3 बड़े ग्रहों की युति से बनेगा 'अशुभ योग', इस राशि के लोग हो जाएं सावधान!
Published on:
10 Apr 2022 08:47 am
