28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपने में अगर तांडव करते दिखे भगवान शिव, तो समझ लें आपके साथ होने वाला है कुछ ऐसा

सपने में अगर तांडव करते दिखे भगवान शिव, तो समझ लें आपके साथ होने वाला है कुछ ऐसा

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Feb 03, 2020

सपने में अगर तांडव करते दिखे भगवान शिव, तो समझ लें आपके साथ होने वाला है कुछ ऐसा

सपने हर व्यक्ति को आते हैं और कई तरह के आते हैं। कुछ लोगों को बुरे सपने आते हैं वहीं कुछ को सपनों में भगवान दिखाई देते हैं। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में कोई भी व्यक्ति या वस्तु को देखना मतलब कुछ ना कुछ संकेत जरुर होता है।

सपने या तो आपके जीवन में आने वाली तरक्की या फिर जीवन में कुछ बुरा होने का संकेत देता है। कई बार तो हमें भगवान के द्वारा भी कई संकेत मिलते हैं, जो कि हमारे किस्मत के दरवाजे खोल सकते हैं। तो आइए जानते हैं शिव जी व उनकी अवस्था के बारे में वो संकेत जो कि

1. सपने में दिखे शिवलिंग

सपने में शिवलिंग देखना बहुत शुभ माना जाता है। तो अगर आपको भी सपने में शिवलिंग नजर आये तो समझ लें की आपकी काफी समय से चल रही परेशानियां खत्म होने वाली है। यदि आपको ऐसा सपना आए तो दूसरे दिन सुबह शिवलिंग पर दूध जरुर चढ़ाएं।

2. सपने में तांडव करते दिखे भोलेनाथ

स्वप्नशास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में शिव जी तांडव करते नजर आए तो यह भी शुभ माना जाता है। क्योंकि ये सपना आपके धन की ओर इशारा करता है। लेकिन इसका मतलब आपको आसानी से धन प्राप्त नहीं होगा कड़ी मेहनत के बाद आपको सफलता मिलेगी।

3. सपने में दिख जाए शिव जी का मंदिर

अगर किसी व्यक्ति को सपने में भगवान शिव का कोई मंदिर दिखाई दे तो इसका मतलब शिव जी जल्द ही आपकी बहुत दिनों से चल रही बिमारियों का अंत करने वाले हैं अतः आपको बड़ी बीमारी से छुटकारा मिलने वाला है।

4. सपने में शिव जी का सांप देखना

अगर किसी व्यक्ति को सपने में भगवान शिव का सांप नजर आता है तो यह भी शुभ माना जाता है। क्योंकि भगवान शिव का सांप दिखने का मतलब उन्हें धन लाभ होने वाला है।