30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावन के पूरे महीने 3 राशि वालों पर जमकर बरसेगी भगवान शंकर की कृपा, बनेगा हर काम

Sawan 2022 Date: इस सावन 3 राशियों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहने वाली है। इन राशियों के लोगों को हर काम में तरक्की मिलने के आसार हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
sawan 2022, sawan, sawan 2022 start date, sawan 2022 end date, sawan kab se, sawan 2022 kab se kab tak,

सावन के पूरे महीने 3 राशि वालों पर जमकर बरसेगी भगवान शंकर की कृपा, बनेगा हर काम

Sawan 2022 Date: सावन का महीना 14 जुलाई से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 12 अगस्त को होगी। इस बार सावन में 4 सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार 18 जुलाई, दूसरा सोमवार 25 जुलाई, तीसरा सोमवार 1 अगस्त तो चौथा सोमवार 8 अगस्त को पड़ेगा। सावन में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है जो व्यक्ति सावन सोमवार में विधि विधान भगवान शिव की पूजा अर्चना करता है उसके सारे मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। जानिए इस सावन किन 3 राशियों पर भगवान शिव की रहेगी विशेष कृपा।

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए ये महीना काफी शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। भगवान शिव की आप पर विशेष कृपा रहेगी। कोई अधूरी इच्छा पूरी होने के प्रबल आसार हैं। हर काम में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है। अपनों का हर काम में सहयोग मिलता दिखाई दे रहा है।

कर्क राशि: इस राशि वालों पर भी भगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। धन में वृद्धि के आसार हैं। अचानक से आमदनी बढ़ सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है। बिजनेस वाले भी अच्छी कमाई करने में सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी।

कन्या राशि: इस राशि वालों के लिए भी सावन महीना खुशियों से भरा साबित होगा। कार्यस्थल पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। यात्रा से अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। निवेश के लिए भी समय शुभ है। विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं।
यह भी पढ़ें: 30 दिन बाद शनि मकर राशि में करेंगे प्रवेश, 3 राशि वालों को शनि ढैय्या और शनि साढ़े साती से मिल जाएगी मुक्ति

Story Loader