
September 2020 hindu festivals calendar in hindi : hindu calander
अब जबकि लॉकडाउन लगभग खत्म सा हो गया है यानि अनलॉक की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। ऐसे में वर्ष 2020 के अंग्रेजी कैलेंडर का नौवां माह सितंबर शुरु हो चुका है। ऐसे में हिंदू पंचांग के हिसाब से इस माह में गणपति विसर्जन,प्रदोष व्रत,जीवित्पुत्रिका व्रत, पितृपक्ष, विश्वकर्मा पूजा, इंदिरा एकादशी, पद्मिनी एकादशी, सर्व पितृ अमावस्या, संकष्टी गणेश चतुर्थी एवं विनायक चतुर्थी जैसे प्रमुख व्रत, त्यौहार और पर्व आएंगे। आइए जानते हैं कि सितंबर 2020 में आने वाले व्रत और त्यौहार...
धर्म कर्म : सितंबर 2020 के व्रत और त्यौहार
1 सितंबर मंगलवार : अनंत चतुर्दशी, गणपति विसर्जन
1 सितंबर 2020 को अनंत चतुर्दशी, इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरुप की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। इस दिन ही गणपति विसर्जन भी किया जाता है।
2 सितंबर बुधवार :
02 सितंबर 2020 को भाद्रपद पूर्णिमा से पितृपक्ष का प्रारंभ होने के साथ ही आश्विन प्रतिपदा।
भाद्रपद मास की पूर्णिमा यानि 2 सितंबर को है, इस दिन व्रत, स्नान, दान किया जाता है। इसके बाद से ही हिन्दी पंचांग के आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा का प्रारंभ हो जाएगा। इस दिन से ही पितृपक्ष प्रारंभ हो जाएगा। 16 श्राद्धों के तहत इस दिन से पितृपक्ष में पितरों को पिंडदान, श्राद्ध एवं तर्पण किया जाता है। यह बेहद ही पवित्र समय माना जाता है।
05 सितंबर शनिवार : संकष्टी गणेश चतुर्थी...
संकष्टी गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाएगी। व्रत रखने के साथ ही उनकी कथा भी सुनी जाती है।
13 सितंबर रविवार : इंदिरा एकादशी...
आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी कहते है, जो इस वर्ष 13 सितंबर को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
14 सितंबर सोमवार : सोम प्रदोष व्रत...
आश्विन मास के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 14 सितंबर को है। सोमवार दिन होने के कारण यह सोम प्रदोष व्रत है।
15 सितंबर मंगलवार: मघा श्राद्ध...
इस वर्ष का मघा श्राद्ध 15 सितंबर को है। त्रयोदशी तिथि के दिन होने वाली श्राद्ध को मघा श्राद्ध कहते हैं, जो मघा एवं त्रयोदशी के योग में आता है।
16 सितंबर बुधवार : कन्या संक्रांति...
16 सितंबर को सभी ग्रहों के राजा और प्रत्यक्ष देवता सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा भी 16 सितंबर को ही है।
17 सितंबर बृहस्पतिवार (गुरुवार): अश्विन अमावस्या , सर्व पितृ अमावस्या...
इस वर्ष सर्व पितृ अमावस्या 16 सितंबर को है। इस दिन पितृ पक्ष का समापन होता है।
18 सितंबर शुक्रवार : अधिक मास
इस वर्ष अधिक मास लग रहा है, जिसका प्रारंभ 18 सितंबर से हो रहा है। इसे मलमास या पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है।
20 सितंबर रविवार : विनायक चतुर्थी।
आश्विन मास की विनायक चतुर्थी 20 सिंतबर को है। इस दिन गणेश जी की पूजा की जाती है।
27 सितंबर रविवार : पद्मिनी एकादशी।
आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पद्मिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रत रखने के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
29 सितंबर मंगलवार: भौम (मंगल) प्रदोष व्रत।
आश्विन मास के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 28 सितंबर को है, यह भी सोमवार के दिन पड़ रहा है।
| सितंबर 2020 (दिनांक व साप्ताहिक वार) | : त्यौहार |
| 01 मंगलवार | : अनंत चतुर्दशी (त्यौहार) |
| 02 बुधवार | : भाद्रपद पूर्णिमा व्रत |
| 05 शनिवार | : संकष्टी चतुर्थी |
| 13 रविवार | : इन्दिरा एकादशी |
| 15 मंगलवार | : मासिक शिवरात्रि , प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 16 बुधवार | : कन्या संक्रांति |
| 17 बृहस्पतिवार | : अश्विन अमावस्या |
| 27 रविवार | : पद्मिनी एकादशी |
| 29 मंगलवार | : प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
