30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या 2022 में इन 4 राशि वालों को नहीं करेगी परेशान, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल

शनि 2022 में 2 बार राशि बदलेंगे। शनि की इस चाल से 8 राशियां प्रभावित होंगी। जिन्हें शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या का सामना करना पड़ेगा। लेकिन 4 राशि वाले शनि के प्रभाव से पूरी तरह मुक्त रहेंगे।

2 min read
Google source verification
shani dev, shani sade sati, shani dhaiya, shani dhaiya remedies, shani upay,

शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या 2022 में इन 4 राशि वालों को नहीं करेगी परेशान, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल

शनि ज्योतिष में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है और किसी भी राशि में ये लंबे समय तक गोचर रहता है। वर्तमान में शनि अपनी स्वराशि मकर में गोचर कर रहा है। इस राशि में शनि ने 24 जनवरी 2020 में प्रवेश किया था। पिछले साल इस ग्रह ने अपनी राशि नहीं बदली। लेकिन इस साल यानी 2022 में शनि का राशि परिवर्तन होगा। बता दें इस साल शनि एक नहीं बल्कि 2 बार राशि बदलेंगे। जिससे कई राशियां शनि की दशा की चपेट में आएंगी। लेकिन इन सबके बावजूद 4 ऐसी राशियां हैं जो शनि के प्रभाव से पूरी तरह मुक्त रहेंगी। जानिए ये कौन सी लकी राशियां हैं।

2022 में शनि कब-कब बदलेंगे राशि: शनि का पहला राशि परिवर्तन 29 अप्रैल 2022 में होगा। इस दौरान शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं दूसरी बार शनि 12 जुलाई 2022 में राशि बदलेंगे। इस दौरान शनि अपनी पिछली गोचर राशि मकर में फिर से प्रवेश करेंगे। अब सवाल ये उठता है कि आखिर एक साल में शनि दो बार राशि क्यों बदल रहे हैं। जबकि शनि तो ढाई साल में एक बार राशि बदलते हैं। तो बता दें कि 2022 में शनि 5 जून को वक्री होंगे। अपनी उल्टी चाल चलते हुए फिर से मकर राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जहां ये 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे।

2022 में इन राशियों पर नहीं पड़ेगी शनि की नजर: इस साल मेष, वृषभ, कन्या और सिंह राशि के जातकों पर न तो शनि की ढैय्या रहेगी और न ही शनि की साढ़े साती। जबकि मिथुन, तुला, कर्क और वृश्चिक वालों को शनि ढैय्या का सामना करना पड़ेगा। तो मकर, धनु, कुंभ और मीन वालों को शनि साढ़े साती का। यानी इस तरह से देखा जाए तो 8 राशियां शनि की दशा की चपेट में रहेंगी। वहीं 4 राशियां इसके प्रभाव से पूरी तरह मुक्त रहेंगी।

शनि के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय: शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए शनिवार का दिन खास माना जाता है। ज्योतिष अनुसार शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करना काफी शुभ होता है। इससे शनि की बुरी नजर नहीं पड़ती। इसके अलावा इस दिन शनि मंदिर में जातक शनि देव की मूर्ति के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे भी शनि ग्रह शांत होता है। पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Numerology Tips: क्या आपकी बर्थ डेट से भी गायब है लकी नंबर, तो जानिए क्या करें उपाय