
जल्द शनि कुंभ समेत इन राशियों का हाल करेंगे बेहाल, ये है बड़ी वजह
Shani: ज्योतिष में शनि के राशि परिवर्तन को काफी विशेष माना जाता है। क्योंकि ये ग्रह सभी लोगों को प्रभावित करता है। सबसे धीमी गति से चलने वाला शनि ग्रह जब भी अपनी राशि बदलता है तो किसी पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाती है तो किसी पर शनि ढैय्या। पिछले ढाई साल से शनि ने अपनी राशि नहीं बदली है लेकिन अप्रैल 2022 में इस ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। न्याया देवता शनि के राशि बदलते ही कुछ राशि वालों की जिंदगी में उथल-पुथल मचनी शुरू हो जाएगी। जानिए कौन सी ये राशियां हैं।
शनि गोचर 2022: शनि 29 अप्रैल 2022 में मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जहां ये अगरे ढाई साल तक रहेंगे। शनि कुंभ राशि में 29 मार्च 2025 तक विराजमान रहेंगे। बीच में कुछ समय के लिए ये मकर राशि में फिर से गोचर करने लगेंगे। 12 जुलाई 2022 से 17 जनवरी 2023 तक शनि मकर राशि में गोचर रहेंगे। लेकिन इसके बाद फिर से अपनी गोचर राशि कुंभ में वापस आ जायेंगे।
29 अप्रैल 2022 से 29 मार्च 2025 तक शनि इन 3 राशियों का हाल करेंगे बेहाल: कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों पर शनि अगले ढाई साल तक अपना कहर बरपाएंगे। क्योंकि शनि कुंभ राशि में ही प्रवेश करने जा रहे हैं इसलिए इस अवधि में इसी राशि के लोगों को सबसे अधिक सतर्क रहना होगा। इस दौरान कुंभ जातकों पर शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण रहेगा। इसके अलावा कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या रहेगी। साथ ही ये अवधि मकर और मीन वालों के लिए भी परेशानियों भरी रहने के संकेत मिल रहे हैं।
ये जरूरी नहीं कि शनि की दशा हर किसी के लिए बुरी हो: जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि मजबूत स्थिति में होते हैं उनके लिए शनि की दशा फलदायी भी साबित होती है। वहीं जो लोग अच्छे कर्म करते हैं और दूसरों की मदद करते हैं उन्हें भी शनि साढ़े साती या ढैय्या के दौरान अधिक कष्ट नहीं झेलने पड़ते। इसी तरह शनि से संबंधित कुछ विशेष उपायों को करके भी आप शनि की दशा के कुप्रभाव से बच सकते हैं। इसके लिए हर शनिवार को शनि देव की विधि विधान पूजा करें और शनि से संबंधित वस्तुओं का दान भी जरूर करें।
यह भी पढ़ें: अप्रैल में बन रहा है बड़ा खास संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, जानिए किसकी चमकेगी किस्मत?
Published on:
31 Mar 2022 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
