
बांसवाड़ा . दशहरा मेला को लेकर बांसवाड़ा के कॉलेज ग्राउंड में लगाए जा रहे झूले।
ख्यातनाम कवि कुमार विश्वास की फेमस पंक्तियां कोई दिवाना कहता है, कोई पागल समझता है.... जल्द ही बांसवाड़ा में गूंजेंगी। क्योंकि इस वर्ष दशहरा मेले के तहत आयोजित होने वाले कवि सम्मलेन में कवि कुमार विश्वास भी शिरकत करेंगे। इसे लेकर नगर परिषद पुष्टि भी कर दी है। दूसरी ओर, मेला आयोजन को लेकर नगर परिषद की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के कॉलेज ग्राउंड में गुरुवार से 10 दिवसीय मेला शुरू हो गया है। पहले दिने में मेला स्थल पर 9 बड़े झूले दिखाई दिए। इसमें मौत का कुआं के साथ ही रेसिंग गाड़ी आदि शामिल हैं। एक दो दिनों बाद मेला स्थल पर रंगत बढ़ने की उम्मीद है। इधर, सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास का आना तय है। भजन संध्या में प्रकाश माली की स्वर लहरियां सुनने मिलेंगी। जबकि, गरबा आयोजन में हेमंत चौहान शामिल होंगे। वेस्टन कल्चर का कार्यक्रम उदयपुर के कलाकारों की ओर से प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में एक दिन स्थानीय कलाकारों दिए जाने की भी चर्चाएं हैं।
पहले दिन हुआ नारद मोह का मंचन
कॉलेज ग्राउंड में नागौर के बजरंग रामलीला मंडल की ओर से गुरुवार को नारद मोह, माया इंद्र सभा का मंचन किया गया। संचालक जितेंद्र डांगी ने बताया कि रामलीला का मंचन पप्पू राव, किशन, देव दहरा, सुखदेव, ईश्वर के साथ ही अन्य ने किया।
लोगों में उत्साह
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष में दशहरा मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने मेले का लुत्फ लिया। इस दौरान रामलीला मंचन को लेकर भी ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया।
Updated on:
4 Oct 2024, 11:49 AM IST
Published on:
4 Oct 2024, 11:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.