12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथ में ऐसी रेखाएं व्यक्ति को बनाती हैं अकूत संपत्ति का मालिक

Palmistry: इन रेखाओं के हाथ में होने से व्यक्ति कभी खाली हाथ नहीं रहता। ऐसे लोगों के जीवन में धन और संपत्ति की कभी कमी नहीं होती।

2 min read
Google source verification
palmistry, palmistry luck line, hasthrekha shastra, palm reading, luck line in hand, hand line prediction, हस्तरेखा शास्त्र,

हाथ में ऐसी रेखाएं व्यक्ति को बनाती हैं अकूत संपत्ति का मालिक

ज्योतिष शास्त्र अनुसार हाथ की रेखाओं से व्यक्ति के जीवन और भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। हाथ में भाग्य रेखा, धन रेखा, जीवन रेखा, विवाह रेखा, स्वास्थ्य रेखा और कई तरह की छोटी-मोटी रेखाएं होती हैं। जिनसें व्यक्ति के भविष्य का पता चलता है। आज हम यहां बात करने जा रहे हैं हाथ में मौजूद कुछ ऐसी विशेष रेखाओं के बारे में जो किसी भी व्यक्ति को अकूत संपत्ति का मालिक बना देती हैं। इन रेखाओं के हाथ में होने से व्यक्ति कभी खाली हाथ नहीं रहता।

जिन लोगों के हाथ में जीवन रेखा के साथ मंगल रेखा अंत तक बनी रहती है वो लोग बड़े ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों को पैतृक संपत्ति से खूब लाभ मिलता है। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है।

जिन लोगों के हाथ में एक से अधिक भाग्य रेखाएं होती हैं वो भी बहुत किस्मत वाले माने जाते हैं। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है। इन लोगों को नौकरी और व्यापार हर जगह लाभ प्राप्त होता है।

जिन लोगों के हाथ में भाग्य रेखा कलाई के ऊपरी भाग से शुरू होकर सीधे शनि पर्वत तक पहुंच जाए ऐसे लोग भाग्यवान होते हैं। भाग्य रेखा जितनी गहरी, स्पष्ट और साफ होती है व्यक्ति का भाग्य उतना ही मजबूत होता है।

अगर हाथ की दोनों हथेलियों की भाग्य रेखा मणिबंध से शुरू होकर सीधे शनि पर्वत पर पहुंच जाए और साथ में सूर्य रेखा स्पष्ट और गहरी हो जाए तो ऐसे में गजलक्ष्मी योग बनता है। इस योग के बनने वाले लोगों को आकस्मिक धन लाभ होता है।

जिनके हाथ में तराजू का और स्वास्तिक का निशान बना होता है ऐसे लोगों के जीवन में भी धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ऐसे लोग अकूत संपत्ति के मालिक बनते हैं।
यह भी पढ़ें: 2022 के पहले सूर्य ग्रहण के लिए हो जाइए तैयार, जानिए कब और कहां देगा दिखाई