30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vidur Niti: बेहद सौभाग्यशाली माने जाते हैं ऐसे लोग, जिनके पास होती हैं ये 5 चीजें

Vidur Niti: अपनी नीतियों में विदुर जी ने मानव समाज के कल्याण से संबंधित कई बातें बताईं। यहां हम जानेंगे विदुर जी की उस नीति के बारे में जिसमें उन्होंने ऐसी 5 चीजें बताई हैं जो सौभाग्यशाली लोगों की निशानी होती है।
2 min read
Google source verification
Vidur niti, Vidur niti in hindi, Vidur niti for success, Vidur niti for money, Vidur niti quotes,

Vidur Niti: बेहद सौभाग्यशाली माने जाते हैं ऐसे लोग, जिनके पास होती हैं ये 5 चीजें

Vidur Niti: विदुर-नीति वास्तव में महाभारत युद्ध से पूर्व युद्ध के परिणाम को लेकर शंकित हस्तिनापुर के महाराज धृतराष्ट्र और उनके महामंत्री विदुर के बीच का संवाद है। विदुर जी बेहद बुद्धिमान थे वो जानते थे कि युद्ध विनाशकारी होगा। जिसके बारे में उन्होंने महाराज धृतराष्ट्र को पहले ही सूचित कर दिया था। महाराज धृतराष्ट्र और महात्मा विदुर के बीच का संवाद आज विदुर जी की नीतियों के नाम से प्रसिद्ध है। अपनी नीतियों में विदुर जी ने मानव समाज के कल्याण से संबंधित कई बातें बताईं। यहां हम जानेंगे विदुर जी की उस नीति के बारे में जिसमें उन्होंने ऐसी 5 चीजें बताई हैं जो सौभाग्यशाली लोगों की निशानी होती है।

-विदुर नीति कहती है जो व्यक्ति मधुर वाणी बोलता है उसे हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। क्योंकि ऐसा व्यक्ति किसी का भी दिल आसानी से जीत लेता है। ऐसा व्यक्ति हर जगह मान-सम्मान पाता है।

-जिनकी संतान आज्ञाकारी होती है उनका जीवन सुख से भर जाता है। क्योंकि ऐसी संतान अपने माता-पिता का नाम रोशन करती है। अत: ऐसे माता-पिता सौभाग्यशाली होते हैं जिनके पास आज्ञाकारी संतान होती हैं।

-जो व्यक्ति रोग मुक्त रहता है उससे ज्यादा सौभाग्यशाली कौन हो सकता है। क्योंकि एक निरोगी व्यक्ति अपना हर काम ठीक प्रकार से कर पाता है और अपने जीवन में सारे सुखों को आनंद ले पाता है।

-जिनके पास ज्ञान होता है वो लोग भी बेहद सौभाग्यशाली माने जाते हैं। क्योंकि ज्ञान ऐसी चीज है जिसे न कोई छीन सकता है और न ही ये चीज कभी खत्म हो सकती है। ज्ञान हर मुश्किल समय में व्यक्ति का साथ देता है साथ ही ये आय का सबसे बड़ा साधन भी माना जाता है।

-जिस घर में अच्छे आचरण वाली स्त्री रहती है उस घर के लोगों की हमेशा तरक्की होती है। अच्छे आचरण वाली स्त्री मां लक्ष्मी के समान होती है। जो अपने परिवार में खुशियां ही खुशियां बिखेरती है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Plants: धन-दौलत में वृद्धि के लिए घर में ये पौधे लगाने माने जाते हैं अत्यंत शुभ