
माली समाज के लोगों ने घटना के विरोध में निकाली रैली
नागौर. नागौर में तीनों गांव माली समाज के सैकड़ों लोगों ने सोमवार को ताऊसर के सुनील सांखला पर हुए हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने व लूटी गई सामग्री बरामद करने की मांग को लेकर बैठक आयोजित कर हमले की निंदा की तथा रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक रोशन मीना व सांसद हनुमान बेनीवाल को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
समाज के लोगों ने ज्ञापन में 17 अप्रेल को कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर का हवाला देते हुए कहा कि ताऊसर निवासी सुनील सांखला के साथ गंभीर आपराधिक घटना हुई थी। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों को मामले में गिरफ्तार नहीं किया है। केवल शांतिभंग में गिरफ्तारी दिखाकर हाथों-हाथ जमानत पर छोड़ दिया, जबकि मामला जघन्य अपराध से जुड़ा है। आरोपियों ने गंभीर मारपीट के बाद उसे मरा हुआ समझकर फेंक दिया था। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी पीडि़त परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं। पुलिस इसमें लीपापोती कर रही है, अब तक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी की गई और न ही लूटी गई नकदी व मोबाइल बरामद किया गया। ज्ञापन में समाज के लोगों ने मुख्य आरोपी पवन देवड़ा पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरोपी नशा करता है और सुनील को पिछले काफी समय से धमका रहा था। ज्ञापन देने वाले माली समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और लूटी गई संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि पीडि़त परिवार को न्याय मिल सके।
सांसद ने कहा - न्याय दिलाएंगे
एसपी को ज्ञापन देने के बाद माली समाज के लोग सांसद हनुमान बेनीवाल से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपकर सुनील को न्याय दिलाने व आरोपियों की गिरफ्तारी करवाने की मांग की। जिस पर सांसद बेनीवाल ने कहा कि आरोपी चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो, उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि वे पीडि़त परिवार के साथ हैं।
ये रहे मौजूद
ज्ञापन देने के दौरान हरिश्चंद्र देवड़ा, माली समाज के पूर्व अध्यक्ष रामस्वरूप पंवार, माली समाज के उपाध्यक्ष देवकिशन सोलंकी, मनीष कच्छावा, पूर्व सरपंच आशाराम भाटी, खींवसिंह, कानाराम टाक, फूलचंद टाक, नथमल, चैनाराम कच्छावा, छगनलाल गहलोत, रामचंद्र सांखला, मंछाराम सांखला, प्रवीण सोलंकी, कृपाराम भाटी, नेमीचंद भाटी, हीरालाल भाटी, दिनेश देवड़ा, सुरेश टाक, धीरज सोलंकी, रामदेव गहलोत, जगदीश सांखला, मनोज भाटी, जीतमल संगम, मूलचंद पंवार, बलदेवराम कच्छावा, बाबूलाल देवड़ा, रामप्रसाद देवड़ा, हनुमान सांखला सहित समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।
यह था मामला
ताऊसर के सेकसर बास निवासी चम्पालाल सांखला ने 17 अप्रेल की रात को रिपार्ट देकर उनके भतीजे सुनील सांखला के साथ हुई मारपीट को लेकर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था। मामले के अनुसार सुनील हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में मेडिकल दुकान पर कार्य करता है। 17 अप्रेल रात करीब 8 बजे सुनील दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान ताऊसर निवासी पवन देवड़ा और उसके 3-4 साथियों ने सुनसान इलाके में उसकी बाइक को कार से टक्कर मार दी। इसके बाद सुनील को जबरन कार में डालकर अपहरण कर लिया और रास्ते में लोहे के सरियों और हॉकी स्टिक से उसके साथ गंभीर मारपीट की। इस दौरान आरोपी उससे पैसों की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपियों ने सुनील को जमासर-अतुसर रोड स्थित सब्जी मंडी के पास मरा समझकर फेंक दिया और उसका मोबाइल व नकदी लेकर फरार हो गए।
Published on:
21 Apr 2026 10:37 am
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
