सोमवार को जहां एक तरफ ट्रंप भारत को टैरिफ वाली धमकी दे रहे थे, तो दूसरी तरफ वो मीडिया से कह रहे थे, 'अगर सिडनी स्वीनी एक रजिस्टर्ड रिपब्लिकन हैं तो मुझे लगता है कि उनका विज्ञापन बहुत शानदार है।' इसके साथ ही ट्रंप ने ट्रुथ सोशल मीडिया पर लिखा, 'सिडनी स्वीनी रजिस्टर्ड रिपब्लिकन का विज्ञापन सबसे हॉट है।' ये अमेरिकन ईगल के लिए है और जींस 'बाजार से उड़कर आ रही है।' जाओ सिडनी, इसे ले आओ'। इस अनोखे अंदाज में ट्रंप ने सिडनी स्वीनी की तारीफ की। बता दें कि ट्रंप ने बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा, और इतने पर ही तुरंत बाद अमेरिकन ईगल के शेयरों में उछाल आया और दोपहर के शुरुआती कारोबार में भी 20 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हुआ।