28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रमवीरों की मेहनत से काजरी तालाब का निखरा स्वरूप, पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान के तहत की सफाई

मासलपुर. राजस्थान पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान के तहत रविवार को सकलुपुरा के काजरी तालाब पर श्रमवीरों ने तेज धूप के बीच श्रमदान किया तो तालाब का स्वरूप निखरा गया। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के बीच श्रमदान में ग्रामीणों का उत्साह परवान पर रहा। कई महिला व पुरुष श्रमदान में शामिल हुए। श्रमदान के लिए सुबह 7 बजे से पहले ही लोग तालाब पर पहुंच गए। काजरी तालाब की मुख्य पाल पर तगारे एवं फाबड़ों को लेकर एकत्र हुए। सात बजे ग्रामीणों ने श्रमदान शुरू कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Jitendra Sharma

•

Updated: 27 May 2024, 11:58 AM IST

karauli news

मासलपुर. राजस्थान पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान के तहत रविवार को सकलुपुरा के काजरी तालाब पर श्रमवीरों ने तेज धूप के बीच श्रमदान किया तो तालाब का स्वरूप निखरा गया। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के बीच श्रमदान में ग्रामीणों का उत्साह परवान पर रहा। कई महिला व पुरुष श्रमदान में शामिल हुए। श्रमदान के लिए सुबह 7 बजे से पहले ही लोग तालाब पर पहुंच गए। काजरी तालाब की मुख्य पाल पर तगारे एवं फाबड़ों को लेकर एकत्र हुए। सात बजे ग्रामीणों ने श्रमदान शुरू कर दिया।

मासलपुर. राजस्थान पत्रिका के अमृतम् जलम् अभियान के तहत रविवार को सकलुपुरा के काजरी तालाब पर श्रमवीरों ने तेज धूप के बीच श्रमदान किया तो तालाब का स्वरूप निखरा गया। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के बीच श्रमदान में ग्रामीणों का उत्साह परवान पर रहा। कई महिला व पुरुष श्रमदान में शामिल हुए। श्रमदान के लिए सुबह 7 बजे से पहले ही लोग तालाब पर पहुंच गए। काजरी तालाब की मुख्य पाल पर तगारे एवं फाबड़ों को लेकर एकत्र हुए। सात बजे ग्रामीणों ने श्रमदान शुरू कर दिया। उसके बाद तालाब को संवारने के लिए श्रमदान शुरू हुआ। श्रमवीरों ने श्रमदान कर तालाब के सूखे पेटे की खुदाई एवं साफ-सफाई की। तगारे एवं फावड़ों की सहायता से तालाब पेटे में जमा कचरा, पत्थरों को खोद कर हटाया गया। मिट्टी खुदाई कर पाल पर डालीं गई। श्रमदान में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पुरुषों के बराबर महिलाओं ने भी खूब भागीदारी निभाई। जल संरक्षण की ली शपथ श्रमदान कार्यक्रम में ग्रामीण महिला व पुरुषों का उत्साह काफी रहा। तेज धूप के बावजूद लोगों में उत्साह देखा गया। श्रमदान करने के बाद उन्होंने जल संरक्षण की शपथ ली। उन्होंने कहा कि श्रमदान के माध्यम से क्षेत्र के अन्य जलस्रोतों की सफाई कर उनकी दशा सुधारी जाएगी। उन्होंने कहा कि मानसून से पहले सूखे तालाब व अन्य जलस्रोतों का सफाई कार्य करना जरूरी है। पत्रिका का यह अभियान सराहनीय है। जिससे पानी का संचय हो जाता है। इस मौके पर तरुण भारत संघ के रणवीरसिंह गुर्जर ने कहा कि पत्रिका के इस अभियान के तहत जनता को पानी के महत्व समझाने का जो कार्य किया है वह सराहनीय कदम है। उन्होंने जलसंरक्षण के लिए दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प भी दोहराया। उन्होंने लोगों को जल बचाने एवं खेती के लिए ड्रिप सिस्टम अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी ने जल है, तो कल है जैसे नारे लगाते हुए जल जंगल और जीवन बचाने के लिए पेड़ लगाने व पानी बचाने की अपील की। पत्रिका के अमृतम जलम् अभियान के तहत तालाब की सफाई में श्रमदान करने के लिए बबलू, विजयसिंह , निरंजन, भैरौंसिंह, लखने, नरेश, कमरू, सलीम ,मुरारी लाल शर्मा, सरूपी , हुकम बाई जाटव, शीला जाटव , कमलेश प्रजापत, मुन्नी प्रजापत व मीरा प्रजापत, रणबीर सिंह सहित अनेक लोग शामिल हुए।