
-जिला अस्पताल में भर्ती संदिग्ध और पॉजिटिव डेंगू मरीजों के लिए नहीं खुला डेंगू वार्ड, सामान्य मरीजों के साथ किया जा रहा भर्ती
-जिले में लार्वा सर्वे न होने से डेंगू का प्रकोप बढऩे की आशंका
दमोह. बारिश के बीच डेंगू के मरीज सामने आने लगे हैं। जिला अस्पताल सहित शहर के निजी अस्पतालों में डेंगू के संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इनका इलाज भी जारी है। हैरानी की बात यह है कि जिला अस्पताल प्रबंधन और सीएमएचओ कार्यालय के पास डेंगू मरीजों की कोई जानकारी नहीं है। या यूं कहें कि उनके द्वारा डेंगू मरीजों का रेकार्ड एकत्र नहीं किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड चालू नहीं किया गया है। संदिग्ध और पॉजिटिव मरीजों को सामान्य मरीजों के साथ भर्ती किया जा रहा है। प्रबंधन की इस घोर लापरवाही के कारण सामान्य मरीज भी डेंगू रोक से संक्रमित हो सकते हैं।
बता दें कि अगस्त महीने से डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग तमाम प्रयास शुरू करता है। इसके तहत अस्पताल में अलग से डेंगू वार्ड चालू कराता है। यहां पर पॉजिटिव व संदिग्धों को भर्ती किया जाता है, लेकिन जिला अस्पताल में इस व्यवस्था का पालन नहीं किया जा रहा है। परेशानी की बात यह है कि प्रबंधन की इस लापरवाही से अन्य समान्य मरीजों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
-लार्वा सर्वे भी नहीं हुआ शुरू
जिले में जगह-जगह खाली प्लाटों, घरों और कुओं आदि में डेंगू के लार्वा पनप रहे हैं। इन्हें नष्ट करने के लिए जिला स्तर पर अभी तक डेंगू का लार्वा सर्वे नहीं हुआ है। हालांकि जिन गावों में हैजा फैला था। वहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू का लार्वा सर्वे कराया और बड़ी संख्या में डेंगू के लार्वा पाए और उन्हें नष्ट किया। इन गावों की संख्या एक या दो ही है। जबकि डेंगू का लार्वा अधिकांश गांवों में पनप रहा है।
-अचंलों में नहीं मिला एक भी डेंगू का मरीज
सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जून महीने से अभी तक डेंगू का एक भी मरीज दर्ज नहीं हुआ है। यह आंकड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के हैं। बता दें कि इनमें जिला अस्तपाल का आंकड़ा शामिल नहीं होता है। जबकि डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है। इधर, निजी अस्पतालों से भी डेंगू के मरीजों की जानकारी नहीं मांगी जा रही है। न ही निजी अस्पताल संचालक डेंंगू के मरीजों की जानकारी दे रहे हैं।
-फिर कैसे हो नियंत्रण, बन सकती है भयावय स्थिति
डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर लापरवाही बरत रहा है। इससे अचानक डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। डेंगू जानलेवा बीमारी है। पूर्व में डेंगू से कई मौतें भी हो चुकी है। ऐसे में लार्वा सर्वे में बरती जा रही लापरवाही जिले के लोगों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है।
यह बोले जिम्मेदार…
तीन मरीज डेंगू संदिग्ध भर्ती हैं। इनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। मरीज मेल व फीमेल वार्ड में भर्ती हैं। डेंगू वार्ड चालू कराया जाना है।
सुरेंद्र विक्रम सिंह, अस्पताल प्रबंधक
अंचलों में अभी डेंगू का एक भी केस नहीं मिला है। निजी अस्पतालों से जानकारी नहीं मिल रही है। उन्हें निर्देशित करता हूं। डीएच का डेटा हमारे पास नहीं रहता।
मुकेश जैन, सीएमएचओ दमोह
Published on:
22 Aug 2024 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
