सर्व समाज ने श्री क्षत्रिय संघ प्रमुख को श्रद्धांजलि दी
बाड़मेर.शहर के गेहूं रोड़ स्थित भारतीय आलोकायन आश्रम में रविवार को श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सर्व समाज से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इन्होंने श्री क्षत्रिय युवक संघ के चतुर्थ संघ संरक्षक भगवानसिंह रोलसाहबसर को श्रद्धांजलि दी।
संघ के वरिष्ठतम स्वयं सेवक शिक्षाविद् कमलसिंह चूली, माधोसिंह दांता, रेवंतसिंह राणासर ने स्व. भगवानसिंह रोलसाहबसर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सभा की शुरुआत की। कहा कि उन्होंने लगभग 60 वर्ष तक श्री क्षत्रिय युवक संघ को अपनी साधना से अभिसिंचित किया। वे राष्ट्र संघ का स्वरूप प्रदान करने वाले उच्च कोटि के साधक थे। संघ संस्थापक तनसिंह के संघ के कार्य प्रणाली में ही नवीन प्रयोग करते हुए सांघिक जीवन में मातृ शक्ति की भूमिका सुनिश्चित की। साख शिविरों, दाम्पत्य शिविरों पर बल दिया।
संघ के संभाग प्रमुख महिपालसिंह चूली ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में बाड़मेर शहर व जिले भर से हजारों लोग शरीक हुए। सभा में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, रावत त्रिभुवन सिंह, अपर जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत, बायतु विधायक हरीश चौधरी, पूर्व विधायक अमीन खां, भाजपा नेता स्वरूपसिंह खारा, पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम, गफूर अहमद, शम्मा बानो, दीपक कड़वासरा, कैप्टन हीरसिंह रणधा, खुमानसिंह सुवाला, रतनसिंह बाखासर रिड़मलसिंह दांता, तगसिंह गेहूं, पूर्व विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेंद्र कुमार, पूर्व सभापति दिलीप माली, पूर्व उप सभापति सुरताणसिंह देवड़ा, प्रधान गिरधरसिंह जसाई, मृदुरेखा उम्मेदसिंह चौधरी, फतेह मोहम्मद, नरेंद्र प्रताप सिंह कोटड़ा, भीमसिंह सोढ़ा, समाजसेवी जोगेंद्रसिंह-राजेंद्र सिंह, किसान छात्रावास अध्यक्ष बलवंतसिंह चौधरी, करनाराम चौधरी, तेजदान देथा, एडवोकेट माधोसिंह, करनाराम मेघवाल,कैलाश कोटडिय़ा,महावीर बोहरा, बलवंतसिंह भाटी, हाजी रहीम खां छीपा, भगवान बारूपाल, महेश दादाणी, डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी, टीलसिंह चूली सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।