26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां कोई छोटा-बड़ा नहीं, फैसला शीर्ष नेतृत्व ही करेगा

‘व्यवस्था में हर कोई आलाकमान’ डीके शिवकुमार के बयान पर सतीश जारकीहोली का पलटवार दावणगेरे. उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार द्वारा विधायक यतींद्र सिद्धरामय्या को लेकर दिए गए “आलाकमान” संबंधी बयान पर मंत्री सतीश जारकीहोली ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में यतींद्र ही नहीं, बल्कि हर कोई आलाकमान जैसा ही है, यहां किसी […]

2 min read
Google source verification
There is no one big or small here, the decision will be taken by the top leadership

मंत्री सतीश जारकीहोली।

‘व्यवस्था में हर कोई आलाकमान’

डीके शिवकुमार के बयान पर सतीश जारकीहोली का पलटवार

दावणगेरे. उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार द्वारा विधायक यतींद्र सिद्धरामय्या को लेकर दिए गए "आलाकमान" संबंधी बयान पर मंत्री सतीश जारकीहोली ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में यतींद्र ही नहीं, बल्कि हर कोई आलाकमान जैसा ही है, यहां किसी को छोटा या बड़ा कहना संभव नहीं है।

हरिहर स्थित वाल्मीकि पीठ में आयोजित वाल्मीकि जत्रा में शामिल होने पहुंचे जारकीहोली ने पत्रकारों से बातचीत में यह प्रतिक्रिया व्यक्त की।

दद्दल की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया

जत्रा समिति के अध्यक्ष पद पर दद्दल की नियुक्ति को लेकर भाजपा के विरोध पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सरकारी नहीं, बल्कि निजी कार्यक्रम है और निजी स्तर पर किसी को भी नियुक्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दद्दल पर किसी प्रकार का आरोप नहीं है और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में भी उनका नाम सामने नहीं आया है।

पावर शेयरिंग पर बयान

पावर शेयरिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर जारकीहोली ने कहा कि इस मसले के समाधान का इंतजार वे भी कर रहे हैं। निर्णय आलाकमान को ही करना है, तब तक प्रतीक्षा करनी होगी। देरी क्यों हो रही है, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द समाधान निकलेगा।

80 विधायकों के समर्थन पर प्रतिक्रिया

डी.के. शिवकुमार को 80 विधायकों के समर्थन संबंधी बयान पर उन्होंने कहा कि यह संख्या कोई अंतिम पैमाना नहीं है। जो सक्षम होगा और पार्टी को आगे ले जाएगा, उसे मौका मिलेगा, लेकिन वह समय अभी नहीं आया है।

राहुल गांधी के बुलावे पर प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को राहुल गांधी द्वारा बुलाए जाने के सवाल पर जारकीहोली ने कहा कि आलाकमान बुलाएगा तो जाना ही होगा।

मंत्रिमंडल पुनर्गठन पर संकेत

संभावित मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर उन्होंने कहा कि कई वरिष्ठ विधायक मंत्री पद के दावेदार हैं, लेकिन जब तक शीर्ष नेतृत्व निर्देश नहीं देता, तब तक सभी को इंतजार करना चाहिए।