24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाली तीज पर विद्यालयों में होगा सघन पौधारोपण

बीरमाना. क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में हरियाली तीज पर 7 अगस्त को अमृत पर्यावरण महोत्सव के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें हर स्कूल, बच्चे, शिक्षक व अभिभावक की भागीदारी रहेगी। इससे पूर्व विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवा कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता को लेकर प्रदेश में हरियाली तीज बड़ा आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर होने वाले आयोजन को अमृत पर्यावरण महोत्सव नाम दिया गया है। इसमें हर विद्यालय में पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस कार्यक्रम में हर सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय की भागीदारी रहेगी। जिसमें विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी और अभिभावक भाग लेंगे। उक्त आयोजन शालादर्पण पोर्टल के हरित पाठशाला मॉड्यूल में प्रविष्टि की जाएगी।

2 min read
Google source verification

यह भी पढ़े..

हनुमानगढ़ जिले में 400 पार होने पर बढ़ गई चिंता

वन संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम

अमृत पर्यावरण महोत्सव कार्यक्रम में 6 अगस्त तक विद्यालय संचालन के प्रत्येक दिवस पर विद्यार्थियों के लिए वन संरक्षण जागरूकता को लेकर विभिन्न गतिविधियां, कार्यक्रम यथा चित्रकला, वाद-विवाद, अंताक्षरी, निबंध, लेख,कविता, कहानी, लेखन, भाषण, पोस्टर बनाना आदि प्रतियोगिताएं हों रही हैं। क्षेत्र के सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों के संस्था प्रधान प्रत्येक दिन प्रार्थना सभा में न्यूनतम पांच मिनट तक पेड़, पौधों, वनों के महत्व को जीव-जंतुओं के दैनिक जीवन से जोडक़र विद्यार्थियों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

यह भी पढ़े..

55 साल की नीनो सालुकवाजे ने Paris Olympics में रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनीं

पर्यावरण सरंक्षण की देगे जानकारी

5 अगस्त को आसपास के पर्यावरणविद, पर्यावरण संरक्षक के संबंध में जानकारी देंगे। वहीं, जनजागरूकता को लेकर रैली आयोजन भी किया जाएगा। शिक्षा विभाग के कार्यालयों में भी कार्यक्रम होंगे। महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला जनप्रतिनिधि, विभिन्न संस्थाओं व सरकारी कार्यालय से जुड़ी महिलाओं को कार्यक्रम में बुलाया जाएगा।

यह भी पढ़े..

Landslide in Wayanad: वायनाड में लैंडस्लाइड से 23 लोगों की मौत, 400 से ज्यादा मलबे में फंसे

बिगड़ते पर्यावरण पर जता रहे चिंता

पर्यावरण प्रेमी दुनिया में पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन पर चिंता जता रहे हैं। उनका कहना है कि पेड़ों की कटाई की वजह से सीधा असर मौसम पर पड़ रहा है। इस वजह से अधिक गर्मी का प्रकोप रहता है। वर्तमान में पौधारोपण की मुहिम के माध्यम से ही पर्यावरण को हरा भरा रखा जा सकता है। इससे मौसम भी संतुलित रहेगा। भारत में पेड़ कटाई कार्य पर रोक लगाने तथा प्रत्येक व्यक्ति को पौधेरोपित करना चाहिए। वही, राज्य सरकार के आदेशानुसार अमृत पर्यावरण महोत्सव के तहत पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इससे बच्चों में पौधेरोपित करने की प्रेरणा जागृत होगी।

यह भी पढ़े..

El Nino: दुनिया को तबाही की तरफ ले जाएगा ये दूसरा ‘अल नीनो’, अब कैसे बचेगी ये धरती?

विद्यालय में मां के नाम लगाया पौधा

सूरतगढ़ के सैन्य छावनी में स्थित स्थानीय पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा सप्ताह के अंर्तगत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक पेड़ मां के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मां के नाम एक एक पौधे का रोपण किया। सीसीए प्रभारी डॉ. कैलाश चंद रैगर तथा इको क्लब प्रभारी मुकेश कुमार दहिया के निर्देशन में विद्यालय में 350 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के अभिभावक भी उपस्थित थे छात्र छात्राओं ने मंच पर अपनी मां को बुलाकर उन्हें एक पौधा भेंट किया जिसे विद्यालय परिसर में लगाया गया। साथ ही विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य महेश कुमार कुमावत ने पौधेरोपण पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान में इसकी आवश्यकता पर बल दिया। मंच संचालन डॉ. कैलाश चंद रैगर ने किया।