
बहुत दयालु होते हैं इन नाम वाले लोग, समाज में खूब मान-प्रतिष्ठा करते हैं हासिल
Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार नाम का पहला अक्षर काफी खास होता है। क्योंकि इसका प्रभाव हमारी करियर लाइफ और सफलता पर पड़ता है। इसलिए हिंदू धर्म में नाम जन्म के समय मौजूद ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को देखते हुए रखा जाता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग बेहद दयावान होते हैं। इनसें किसी का दुख देखा नहीं जाता। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। समाज में इन्हें खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। जानिए ये किन नाम के लोग हैं।
जिन लोगों का नाम गू, गे, गो, दा, सा, सी, सू, से, सो (Goo,Ge,Go,Sa,See,Su,Se,So,Da) अक्षरों से शुरू होता है उनमें से अधिकतर लोगों की राशि कुंभ होती है। इस राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। इन नाम के जातक दृढ़ निश्चयी होते हैं। जिस काम को करने की एक बार धुन पकड़ लेते हैं उसे करके ही दम लेते हैं। ये शर्मीले और शांत होते हैं। ये अत्यधिक बौद्धिक लोग हैं। इन्हें दूसरों की मदद करना काफी पसंद होता है। ये आसानी से समस्याओं का समाधान करने वाले होते हैं।
इन नाम के लोगों का सामाजिक दायरा काफी बड़ा होता है। ये क्रियाशील, ईमानदार और नियम-कानून के पक्के होते हैं। इन्हें दिखावटी चीजें बिल्कुल पंसद नहीं आती हैं। ये समाज की बेहतरी के लिए काफी कुछ करते हैं। ये कोई भी चीज बहुत जल्द सीख लेते हैं। कला, संगीत और साहित्य में इनती रुचि होती है। ये काफी इमोशनल और संवेदनशील होते हैं। भेड़ चाल में चलना इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।
इन नाम के लोग हर काम अपने तरीके से करना पसंद करते हैं जिसमें इन्हें किसी की दखलअंदाजी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती। ये अच्छे लीडर बनकर उभरते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये बहुत दूरदर्शी स्वभाव के होते हैं और अच्छे मार्गदर्शक भी होते हैं। ये ऊपर से कठोर दिखाई देते हैं लेकिन अंदर से उतने ही नरम दिल होते हैं। ये जल्दी से हार नहीं मानते। ये अपनी भावनाओं को जल्दी से किसी के सामने साझा नहीं करते।
यह भी पढे़ं: क्या योगी आदित्यनाथ फिर बनेंगे यूपी के मुख्यमंत्री? जानिए क्या कहती हैं ज्योतिषीयों की भविष्यवाणी
Updated on:
26 Jan 2022 03:22 pm
Published on:
26 Jan 2022 03:01 pm
