
Budh ka Rashiparivartan Dec2021
साल 2021 के आखिरी महीने दिसंबर तीसरा सबसे महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन आज शुक्रवार,10 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर हुआ। इस दौरान बुध ग्रह ने वृश्चिक राशि ने निकलकर धनु राशि में गोचर किया। और वे यहां अब बुधवार, 29 दिसंबर की सुबह 11:15 बजे तक रहेंगे। इसके बाद बुधवार,29 दिसंबर को बुध ग्रह धनु से निकलकर का मकर राशि में गोचर कर जाएंगे।
ज्योतिष के जानकार पंडित एके शुक्ला की मानें तो बुध के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। ऐसे में जहां कुछ राशियां इस परिवर्तन से लाभांवित होंगी तो वहीं कुछ राशियों को इसका नुक्सान होना भी संभव है।
आइये जानते हैं बुध के धनु राशि में गोचर का 12 राशियों पर असर:
1. मेष राशि- बुध के इस परिवर्तन से मेष राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होने के साथ ही उनके लाभ के अवसरों में भी बढ़ौतरी होती दिख रही है। इस अवधि के दौरान इनके मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। लेकिन मानसिक शांति के बीच इन्हें बातचीत में संयमित रहना होगा। परिवार में सुख-शांति के साथ ही इस समय मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार की प्राप्ति के बीच इस दौरान सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
2. वृषभ राशि- इस समय आपके लिए नौकरी में तरक्की के योग बनते दिख रहे हैं। संतान सुख में वृद्धि के बीच आत्मविश्वास में वृद्धि संभव है। इस दौरान पारिवारिक जीवन सुखमय रहने के साथ ही परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, परंतु जीवनसाथी के साथ मनमुटाव से बचना होगा। उचित होगा कि इस अवधि में आत्मसंयत रहें।
3. मिथुन राशि- इस समय आपकी वाणी में सौम्यता रहने के साथ ही पुराने मित्रों से भेंट की संभावना है। माता के स्वास्थ्य में सुधार की संभावना के बीच अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस दौरान पारिवारिक जीवन सुखमय रहने के साथ ही माता का सानिध्य और सहयोग मिलने की आशा है। वहीं यात्रा के भी योग बन रहे हैं। इस अवधि में आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है, उचित होगा कि धैर्यशीलता बनाये रखने के कोशिश करें।
4. कर्क राशि- यह परिवर्तन आपको कई मामलों में परेशान कर सकता है। जिसके चलते आत्मविश्वास में कमी के बीच मन अशांत रह सकता है। उचित रहेगा कि कठिनाइयों के बीच भी अपने कारोबार पर खास ध्यान दें। इस दौरान आपको भाइयों से सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा,परिवार का पूर्ण साथ मिलेगा।
5. सिंह राशि- ये परिवर्तन आपके लिए विशेष रहने वाला है, क्योंकि इस दौरान जहां नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होगा, वहीं आपको इसके चलते किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहने के साथ ही रुका हुआ धन मिलने की संभावना भी हैं।पारिवारिक सुख में कमी आने की संभावना के बीच धैर्यशीलता में भी कमी आएगी। वहीं इस अवधि में परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
6. कन्या राशि- बुध का यह राशि परिवर्तन आपके लिए तरक्की के अवसर लाने के साथ ही आय में वृद्धि के योग बना रहा है। इस अवधि में आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। पैतृक सम्पति की प्राप्ति की संभावना के बीच दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। जबकि कारोबार में विस्तार और कार्यभार में वृद्धि के भी संकेत हैं। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
7. तुला राशि- बुध का यह राशि परिवर्तन आपके लिए मिलेजुले फल प्रदान करता दिख रहा है। इस अवधि में कारोबार में सुधार के बीच जीवनसाथी से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपका मन कभी अचानक प्रसन्न तो कभी अचानक दुखी स्थिति में आ सकता है, यानि आप छोटी छोटी बातों में भी रुष्ट और संतुष्ट हो सकते हैं। इस दौरान शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम के बीच परिश्रम की अधिकता रहेगी। संतान सुख में वृद्धि के बीच रहन-सहन कष्टमय होने की आशंका है। इस दौरान आपको बातचीत में संयमित रहने की विशेष जरूरत है।
8. वृश्चिक राशि- इस समय आपके भवन सुख में विस्तार की संभावना के बीच आपको पिता का साथ मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य के बीच भवन के सौंदर्यीकरण के कार्य भी हो सकते हैं। वहीं इस अवधि में जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद की संभावना के बीच आपको आत्मसंयत रहते हुए अपनी भावनाओं को वश में रखना होगा। उचित रहेगा कि जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
9. धनु राशि- इस बुध के गोचर की अवधि में मन अशांत रहने के चलते धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। कारोबार में सुधार के बीच इस दौरान आप किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति संभव। पिता का सानिध्य मिलने के साथ ही संचित धन में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ने के बीच आलस्य की अधिकता रहेगी।
10. मकर राशि- बुध का ये राशि परिवर्तन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस समय आपकी धैर्यशीलता में कमी के बीच वाणी में मधुरता रहने की संभावना है। सम्पति के रखरखाव पर खर्च बढ़ने के अंदेशे के बीच स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी की संभावना के बीच परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। उचित होगा कि अपनी भावनाओं को वश में रखें। इस अवधि में आपके मन में कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।
11. कुंभ राशि- यह परिवर्तन आपके मन में क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की स्थिति बनाएगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग के बीच स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। ऐसे में आपको किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। इस दौरान पारिवारिक जीवन सुखमय रहने के साथ ही मानसिक शांति रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहने के बीच वाहन के रखरखाव के लिए खर्च में वृद्धि होगी।
12. मीन राशि- बुध के इस परिवर्तन के चलते मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही इस अवधि में नौकरी में तरक्की के साथ ही आय में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपको संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। इस समय कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आने के बीच शैक्षिक कार्यों पर ध्यान देना होगा। परिश्रम की अधिकता और खर्च में वृद्धि भी संभव है। साथ ही धैर्यशीलता में भी कमी आ सकती है।
Published on:
10 Dec 2021 03:50 pm
