5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साल 2019 में इस राशि के जातकों के लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी, स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता

साल 2019 में इस राशि के जातकों के लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी, स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Dec 27, 2018

career horoscope 2019

करियर की बात आते ही सबके मन में कई सवाल उठते हैं। वहीं साल 2019 में किन राशियों का करियर ऊंचाईयों को छूएगा इस बात को लेकर भी सब के मन में उत्सुकता बनी रहती है। क्योंकि अच्छी नौकरी, पैसा और सुखी जीवन हर व्यक्ति अपने जीवन में चाहता है। तो आइए जानते हैं इस साल किन राशियों के जातकों के लिए नए अवसर आएंगे और उन्हें तरक्की मिलेगी। पंडित रमाकांत मिश्रा बता रहे है की किन राशियों के जातकों का करियर नये साल 2019 में उन्नति दिलाएगा....

नए साल में मेष राशि वालों को नए बिजनेस या नौकरी का ऑफर मिल सकता है। इस वर्ष आपकी आमदनी के स्तोत्रों में जोरदार इजाफा होगा। आत्मविश्वास बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा के लिए वर्ष अनुकूल है लेकिन अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा और प्रशंसा प्राप्त होगी। वहीं व्यापारियों को इस साल संपूर्ण लाभ मिलेगा, लेकिन कहीं भी निवेश करने से पहले जांच पडताल जरूर कर लें। धोखा मिल सकता है। इसके अतिरिक्त व्यापारियों को पूरा लाभ मिलेगा।

2019 में आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। इस साल आप उत्साह से लबरेज़ रहेंगे और दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। 2019 में आपको नई नई चीजें सीखने को मिलेंगी। इस राशि के लोगों के लिए यह साल बेहद सुखद और लाभप्रद साबित होगा। कड़ी मेहनत के बाद आपको करियर में अपार सफलता मिलेगी। ऑफिस में मान-सम्मान में वृद्दि होगी। लेकिन साल के शुरुआती 2 महीनों में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता होगी, नुकसान झेलना पड़ सकता है। कार्य में व्यस्तता के कारण आपको थकान हो सकती है। व्यवसाय में फायदा मिलेगा। बड़ा निवेश करने के लिए भी समय शुभ है। मनचाहा लाभ प्राप्त होगा।

इस साल स्टूडेंट्स को बहुत मेहनत के बाद अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों की पदोन्नति होगी और तनख्वाह में वृद्धि होगी। इस साल आपके पास कई बेहतरीन मौके आएंगे। मिथुन राशि के विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है। 2019 में आप अपने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा कर सकेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विनम्रता और धैर्य से कार्य करने से लाभ होगा। कार्य-कौशल में विकास बड़ी जिम्मेदारियों को निभाने में आपकी मदद करेगा। शेयर मार्केट व अन्य निवेश करने से पहले सोच लें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें।