
ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल
राष्ट्रीय मिति माघ 05 शक संवत् 1940 माघ कृष्ण पंचमी शुक्रवार, विक्रम संवत् 2075। सौर माघ मास प्रविष्टे 12, जमादि उल्लावल 18 हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 जनवरी सन् 2019 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। पंचमी तिथि सायं 6 बजकर 19 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र सायं 4 बजकर 25 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ, अतिगण्ड योग अपराह्न 2 बजकर 47 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ।
आज के मुहर्त- अनुकूल समय में विद्या अध्ययन प्रारंभ करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
कौलव करण प्रातः 7 बजकर 37 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
आज के विचार- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (प, पी, पू, ष, ण) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिये बच्चे शरीर से उत्तम होंगे। ऐसे जातक परद्रव्य हरण की मनोवृत्ति वाले होंगे। एक अच्छे शिक्षाविद् व मानसम्मान के अनुरागी होंगे। प्रायः स्वकार्य से संघर्ष कर स्थापित होंगे।
पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते। जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।
Updated on:
28 Jan 2019 11:50 am
Published on:
25 Jan 2019 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
‘बाय-बाय पापा, ये मेरी जिंदगी है’, डोडा में पिता से फोन पर बात कर चिनाब नदी में कूदी 21 साल की युवती

