
आज का पंचांग 28 अक्टूबर 2018
ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 06, शक संवत् 1940 कार्तिक कृष्ण चतुर्थी रविवार विक्रम संवत् 2075। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 12, सफर 18 हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 अक्टूबर सन् 2018 ई०। दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।
राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। चतुर्थी तिथि सायं 4 बजकर 55 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ, रोहिणी नक्षत्र प्रातः 7 बजकर 24 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ, परिधि योग रात्रि 10 बजकर 41 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। बालव करण सायं 4 बजकर 55 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ।
आज के मुहर्त- अनुकूल समय में नये वाहनों की खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
चंद्रमा सायं 6 बजकर 51 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।
आज जन्म लिए बच्चो के नाम (वू, वे, वो, का, की, कु) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिये बच्चे शरीर से कृषकाय होंगे। इनमें नेतृत्व क्षमता का अद्भूत गुण रहेगा। प्रायः परोपकार के काम को प्राथमिकता देंगे। ऐसे जातक एक सफल व्यवसायी भी होंगे।
पंचांग क्या है
पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते ।जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।
Updated on:
28 Oct 2018 10:58 am
Published on:
28 Oct 2018 10:58 am
