4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज इन 8 राशियों को चमत्कारिक सफलता दिलाएगा भाग्य! धनकोष में होगी वृद्धि

हर भाव पर यानि घर पर अलग अलग प्रभाव दिखाते हैं शुक्र...

5 min read
Google source verification
17 MAY 2019 ki lucky rashi

आज इन 8 राशियों को चमत्कारिक सफलता दिलाएगा भाग्य! धनकोष में होगी वृद्धि

भोपाल। आज 17 मई 2019 यानि शुक्रवार का दिन है। ज्योतिष में शुक्र भाग्य का कारक माना गया है। राक्षस गुरु शुक्र को कुंडली में काफी महत्व दिया जाता है और ये हर भाव पर यानि घर पर अलग अलग प्रभाव दिखाते हैं। इनका रत्न हीरा माना गया है। वहीं इस दिन की कारक देवी मां लक्ष्मी मानी जाती हैं।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिष में शुक्र ग्रह जन्म कुंडली में स्थित 12 भावों पर हर घर में एक खास तरह से प्रभाव डालता है। इन प्रभावों का हमारे जीवन पर काफी असर पड़ता है।

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक, शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसलिए ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भाग्य सहित भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है। इसके अलावा ये शनि के साथ एक खास योग का निर्माण करता है, जो व्यक्ति को जीवन में तकरीबन हर मोड़ पर मदद करता है।

शुक्र का कौन मित्र कौन शत्रु...
शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी होता है और मीन इसकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इसकी नीच राशि कहलाती है। शुक्र को 27 नक्षत्रों में से भरणी, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। ग्रहों में बुध और शनि ग्रह शुक्र के मित्र ग्रह हैं और तथा सूर्य और चंद्रमा इसके शत्रु ग्रह माने जाते हैं।

कुंडली में शुक्र के प्रभाव-

ताकतवर शुक्र व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को सुखी बनाता है। वहीं प्रेम करने वाले जातकों के जीवन में रोमांस में वृद्धि करता है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होता है वह व्यक्ति जीवन में भौतिक सुखों का आनंद लेता है। मजबूत शुक्र के कारण व्यक्ति साहित्य एवं कला में रुचि लेता है, साथ ही विलासिता से जुड़ी वस्तुओं का व्यवसाय भी कर सकता है।

जबकि पीड़ित शुक्र व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न करने वाला माना जाता है। ये पती-पत्नि के बीच आपसी मतभेद पैदा करता है। शुक्र की इस नीचता के चलते व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता आने के साथ ही उसे भौतिक सुखों के अभाव का सामना करना पड़ता है।

रत्न - हीरा। : रंग - गुलाबी।

शुक्र का वैदिक मंत्र...
ॐ अन्नात्परिस्त्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यली मपिबत् क्षत्रं पय: सोमं प्रजापति:।
ऋतेन सत्यमिन्द्रियं विपानं शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोऽमृतं मधु।।

शुक्र का तांत्रिक मंत्र...
ॐ शुं शुक्राय नमः।।

शुक्र का बीज मंत्र...
ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

17MAY.2019 आज का राशिफल: Aaj ka Rashifal ...


1.मेष राशिफल / Today arieshoroscope :
आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आमदनी निरंतर बनी हुई है, किन्तु व्यय आशा के विपरीत अधिक हो सकते हैं। अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।

2. वृषभ राशिफल / Today Tauras Horoscope :
प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। विवाहित जातकों के लिए आवेग के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते है। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशीश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।

3. मिथुन राशिफल / Today gemini Horoscope :
आपको निरंतर तनाव की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।

4. कर्क राशिफल / Today cancer Horoscope :
आप व्यावसायिक परियोजनाओं में प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं, अत: आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे। कुल मिलाकर व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।

5. सिंह राशिफल / Today leo Horoscope :
अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिक जानों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

6. कन्या राशिफल / Today virgo Horoscope :
आपका आत्मविश्वास बढ़ने के साथ ही आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद संभव है। धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

7. तुला राशिफल / Today libra Horoscope :
आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और कोई शुभ कार्य भी संपन्न हो सकता है। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही होगा।

8. वृश्चिक राशिफल / Today scorpio Horoscope :
आर्थिक रूप से समय शुभ है, और आगे भी मौद्रिक लाभ का संकेत है, किन्तु खर्च भी बढ़ जाएगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते है, पर करते कितना है। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

9. धनु राशिफल / Today sagittarius Horoscope :
आपके वरिष्ठ आपकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके रखना होगा। आप असमंजस की स्थिति से आप गुजर रहे है। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

10. मकर राशिफल / Today Capricorn Horoscope :
काम में मन लगेगा और मेहनत के अनुसार परिणाम भी आएगा। इस समय पूरे दिल से किया हुआ कोई भी कार्य परिणाम अवश्य देगा। आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है और काम ज्यादा। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

11. कुंभ राशिफल / Today Aquarius Horoscope :
भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगे। नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा। जो करना चाहिये वो ही करिये। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार है। पूराने निवेश से लाभ होगा।

12. मीन राशिफल / Today pisces Horoscope :
व्यवसाय में वृद्धि और व्यापार में बेहतरी के अवसर मिलेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे। आप कुछ ठोस कदम उठाएंगे, जिससे आपकी वित्तीय वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी। कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पुरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

17MAY.2019 आज का अंक ज्योतिष: Aaj ka ankjyotish...

अंक 01-
विचारों और तौर तरीके में बदलाव लाना होगा। विपरीत सहयोगी से आकस्मिक लाभ के योग हैं।

संबंधित खबरें

अंक 02-
नये लोगों से भरपूर व्यापारिक लाभ भी मिल सकता है। क्रोध करने से बचें।

अंक 03-
व्यक्तिगत मुद्दों पर किसी बाहरी व्यक्ति की राय लेने से बचें। उधारी से बचना हित में रहेगा।

अंक 04-
कटू सत्य सलाह पर भी गौर करें। सहज रहने का प्रयत्न करना होगा।

अंक 05-
आकस्मिक व्यवसायिक झटकों से घबराएं नहीं। भाग्य की प्रबलता पूर्ण मदद करेगी।

अंक 06-
आपके कुंठित व्यवहार के कारण पिछले कुछ समय से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यवस्थित सहयोग में कमी आ सकती है।


अंक 07-
भाग्य की प्रबलता से आत्मविश्वास के लिए कठोर मेहनत जरूरी। कार्यक्षेत्र की ओर व्यवस्थित ध्यान दें।


अंक 08-
स्वयं को मेहनत करना होगी व आशातीत सफलता भी मिलेगी। सामाजिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।


अंक 09-
निजी संबंधों में टकराव की स्थिति बन सकती है। व्यस्तता के बीच संपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे।