25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परेशानी: उड़ते धूल के गुबारों से बिगड़ी हवा, बढ़ी अस्थमा मरीजों की परेशानी

नगर पालिका की लापरवाही से सड़कों पर उड़ रही धूल, बढ़ रहा एलर्जी व स्वांस संबंधी बीमारियों का खतरा

2 min read
Google source verification
Trouble: Blowing dust clouds pollute the air, increasing the trouble of asthma patients.

खुरई रोड पर उड़ती धूल

बीना. शहर की सड़कों पर उड़ते धूल के गुबार लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। बारिश खत्म होने के बाद मौसम खुलते ही सड़कों पर धूल की मोटी परत जम गई है, लेकिन नगर पालिका ने अब तक प्रभावी सफाई अभियान शुरू नहीं किया है। इसके कारण शहर के हर मार्ग पर धूल के बादल छाए रहते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर के प्रमुख मार्गों खिमलासा रोड, स्टेशन रोड, कच्चा रोड, आगासौद रोड, हींगटी रोड और भानगढ़ रोड पर सबसे ज्यादा परेशानी देखने को मिल रही है। इन सड़कों पर नियमित झाड़ू तो लग रही है लेकिन ठीक ढंग से सफाई नहीं की जा रही है न ही पानी का छिड़काव किया जा रहा है। दिनभर धूल उडऩे से लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है।

अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

शहर के अस्पतालों में इन दिनों अस्थमा, एलर्जी और स्वांस संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार, धूल में मौजूद महीन कण फेफड़ों में जाकर जलन, खांसी और स्वांस फूलने जैसी समस्याएं उत्पन्न कर रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वह घर से बाहर निकलते समय मास्क अवश्य पहनें, ताकि धूल के कणों से बचाव हो सके।

धूल साफ करने वाली मशीन ही खा रही धूल

नगरपालिका ने कुछ वर्ष पहले शहर की धूल को साफ करने के लिए मशीन भी बुलवाई थी, लेकिन वह मशीन ही रखी-रखी धूल खा रही है, लेकिन उसका उपयोग सफाई के लिए नहीं किया जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सफाई की जाए। साथ ही सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव कराया जाए, ताकि शहर की हवा में घुल रही धूल से राहत मिल सके। नगर पालिका के उदासीन रवैये से लोगों में नाराजगी है।