
वैशाख के सोमवार का महत्व सावन व कार्तिक माह के समान ही माना गया है। इस माह में जिस तरह सोमवार का विशेष महत्व है उसी तरह मंगलवार को भी शुभ माना गया है।
दरअसल वैशाख मास पर गुरु का प्रभाव माना जाता है। हिंदी कैलेंडर का ये दूसरा महीना अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अप्रैल - मई में आता है। विशाखा नक्षत्र से सम्बन्ध होने के कारण इसका नाम वैशाख पड़ा। इस महीने में भगवान विष्णु , परशुराम और देवी की उपासना विशेष रूप से की जाती । कहते हैं कि इस माह विधि विधान से पूजा करने पर धन और पुण्य की प्राप्ति होती है।
वहीं वैशाख माह को भगवान शिव की उपासना के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है, ऐसे में रुद्रावतार हनुमान के सप्ताह के दिन मंगलवार का भी इस माह में विशेष स्थान है।
मंगलवार को भगवान शिव के अवतार हनुमान के साथ ही देवी मां का भी दिन माना जाता है। पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ऐसे में मंगलवार को राशि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करने से अत्यंत शुभ फल मिलता है।
राशि अनुसार ऐसे समझें :-
1. मेष राशि-
शहद, गन्ने का रस से अभिषेक करें।
2. वृष राशि-
कच्चे दूध और दही से अभिषेक करें।
3. मिथुन राशि-
लाल फूल, बिल्वपत्र और फलों के रस से शिवजी का अभिषेक करें।
4. कर्क राशि-
कच्चे दूध और मक्खन से शिव का अभिषेक करें।
5. सिंह राशि-
शहद और गुड़ से शिवजी का अभिषेक करें।
6. कन्या राशि-
गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करना शुभ रहेगा।
7. तुला राशि-
धतुरा, दूध, दही और गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करें।
8. वृश्चिक राशि-
लाल फूल और शहद से अभिषेक करें।
9. धनु राशि-
देशी घी और पीले फूल के साथ लाल चंदन से शिवजी का अभिषेक करें।
10. मकर राशि-
तिल और सरसों के तेल से अभिषेक करें।
11. कुंभ राशि-
कच्चा दूध, दही और नीले पुष्प से पूजन अभिषेक करें।
12. मीन राशि-
गन्ने का रस, शहद, बादाम, बिल्वपत्र, पीले फल से पूजन अभिषेक करें।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
