
तलाई में डूबने से दो बालिकाओं की मौत बकरियां चराने गई थी, नहाने के दौरान हुआ हादसा करौली . करसाइ पंचायत के मामचारी थाना क्षेत्र के गांव गेरई में रविवार दोपहर करीब बारह बजे पहाड़ी के समीप तलाई में डूबने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। मृतक सपना (11) पुत्री छोटेलाल प्रजापत तथा रीना (12) पुत्री कमलेश माली है। दोनों बालिकाएं रविवार की छुट्टी होने की वजह से गांव के समीप पहाड़ी की ओर बकरियां चराने के लिए गई थी। नहाते वक्त बरसाती पानी तलाई में आ जाने से गहरे पानी में चले जाने से उसमें डूब गई। जिसकी सूचना उनकी सहेलियों ने गांव में आकर परिजनों व ग्रामीणों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने दोनों बालिकाओं को निकाला और बिना पोस्टमार्टम कराए ही गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया। ग्रामीण पवन मित्तल, हंसू मीना, भागीरथ माली, राजेंद्र मीणा, रेखसिंह गुर्जर, धर्म सिंह माली, आदि ने बताया कि रविवार को पांच बालिकाएं पहाड़ी के समीप अपनी बकरियों को लेकर चराने के लिए गई थी। इस दौरान सपना व रीना नहाने के लिए तलाई में चली गई। जो गहरे पानी में डूब गई। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। इधर मामचारी थानाधिकारी कमलेश मीना ने बताया कि उनको घटना के बारे में किसी ने सूचना नहीं दी।
करौली . करसाइ पंचायत के मामचारी थाना क्षेत्र के गांव गेरई में रविवार दोपहर करीब बारह बजे पहाड़ी के समीप तलाई में डूबने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। मृतक सपना (11) पुत्री छोटेलाल प्रजापत तथा रीना (12) पुत्री कमलेश माली है। दोनों बालिकाएं रविवार की छुट्टी होने की वजह से गांव के समीप पहाड़ी की ओर बकरियां चराने के लिए गई थी। नहाते वक्त बरसाती पानी तलाई में आ जाने से गहरे पानी में चले जाने से उसमें डूब गई। जिसकी सूचना उनकी सहेलियों ने गांव में आकर परिजनों व ग्रामीणों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने दोनों बालिकाओं को निकाला और बिना पोस्टमार्टम कराए ही गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया। ग्रामीण पवन मित्तल, हंसू मीना, भागीरथ माली, राजेंद्र मीणा, रेखसिंह गुर्जर, धर्म सिंह माली, आदि ने बताया कि रविवार को पांच बालिकाएं पहाड़ी के समीप अपनी बकरियों को लेकर चराने के लिए गई थी। इस दौरान सपना व रीना नहाने के लिए तलाई में चली गई। जो गहरे पानी में डूब गई। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। इधर मामचारी थानाधिकारी कमलेश मीना ने बताया कि उनको घटना के बारे में किसी ने सूचना नहीं दी।
Updated on:
30 Jun 2024, 9:30 PM IST
Published on:
30 Jun 2024, 9:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.