
दुनिया में इतनी भागदौड़ व्यक्ति सिर्फ खूब सारा पैसा कमाने के लिए करता है। क्योंकि यदि कोई व्यक्ति अपने सभी सुख भोगता है तो वह सिर्फ पैसों की मदद से ही पूर्ण हो पाता है। इसलिए दुनिया में हर व्यक्ति मालामाल होना चाहता है कि वह भी सभी सुख-सुविधाओं का उपयोग कर सके। धन की चाहत हर व्यक्ति को मेहनत कर पैसे कमाने के लिए प्ररित करती है। लेकिन कई बार हमारे सामने ये भी स्थिति बनती है की हमे मेहनत के बाद भी परिणाम नहीं मिलते है। ऐसी स्थिति तब बनती है जब व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति बिगड़ती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इस सभी स्थिति में उपायों को बताया गया है। जिससे की गई मेहनत का पूर्ण परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं वार अनुसार उपायों के बारे में क्योंकि हर ग्रह, हर वार से जुड़ा होता है। ये हैं उपाय...
1. सोमवार के दिन किया उपाय बहुत जल्द असर दिखाता है। क्योंकि यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन घर की महिला सूर्योदय से पहले उठें और प्रवेश द्वार पर तांबे के लोटे में जल भरकर छिड़क दें। इससे घर की नेगेटिविची दूर हो जाती है।
2. वहीं मंगलवार का दिन बजरंगबली का दिन माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति पर कर्ज चढ़ा हो तो उसे मंगलवार के दिन से पैसा देना शुरु कर देना चाहिए। इससे आपके घर में धन व्यवस्था बनने लगेगी और कर्ज जल्द ही उतर जाएगा।
3. बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और किन्नर को दान करें। ऐसा करने से घर में धन की स्थिति सुधरती है और आर्थिक उन्नति होती है। इस दिन धन का भुगतान अथवा माल या नगद राशि किसी से भी उधार में ना दें।
4. गुरुवार के दिन गाय को चने की दाल खिलाएं, इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना बहुत अच्छआ होता है। सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। इसके साथ ही गुरुवार के दिन आपको अचानक धन मिल सकता है।
5. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर में जाकर गुलाब या कमल के फूल जरूर चढ़ाएं। इसके बाद मां लक्ष्मी को खीर चढ़ाना भी बहुत लाभकारी होता है क्योंकि देवी लक्ष्मी को खीर बहुत पसंद है। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है।
6. चूंकी शनिवीर का दिन शनिदेव को समर्पित होता है और शनिदेव न्याय के देवता हैं। इसलिए इस दिन कोई बुरा काम ना करें, इसके साख ही नेक काम करें जैसे- भिकारियों को दान दें, किसी असमर्थ व्यक्ति की मदद करें। ठंड के मौसम में गरीब को कंबल दान करें। इस दिन शनि मंदिर में तेल दान करना भी बहुत लाभदायक होता है।
7. रविवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें और इसके बाद सूर्य के मंत्रों का जाप करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ भी करें। इससे सूर्य ग्रहों के दोषों का नाश होता है।
Published on:
03 Dec 2018 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
