
साफ-सफाई का जितना महत्व ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है, उतना ही महत्व वास्तु शास्त्र में भी बताया गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में साफ-सफाई रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वहीं घर की साफ सफाई में पानी सबसे अहम भूमिका निभाता है। ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु सलाहकार पं. जगदीश शर्मा इस लेख में बता रहे हैं घर के मुख्य द्वार पर पानी से किए जाने वाले वे उपाय, जो आपके घर सुख-समृद्धि ला सकते हैं। मां लक्ष्मी की आपके घर में स्थायी रूप से वास करती हैं।
तांबे के कलश में जल भरकर करें छिडक़ाव
वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं और नियमित रूप से घर के मुख्य द्वार पर तांबे के कलश में जल भर कर छिडक़ाव करें। ये उपाय करने से घर में धन-धान्य और सुख समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा घर के हर व्यक्ति का स्वास्थ्य उत्तम रहता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचरण होता है।
हल्दी मिले पानी का छिडक़ाव
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दहलीज पर हल्दी मिले पानी का छिडक़ाव करना बेहद शुभ माना जाता है। सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं। अब तांबे के कलश में जल भरें और 1 चुटकी हल्दी मिला लें। इस पानी से मुख्य द्वार के दोनों तरफ छिडक़ाव करें। ऐसा करने से आसपास का माहौल स्वस्थ बना रहेगा। वहीं घर में धन-वैभव की वृद्धि होती रहेगी।
नमक के पानी से करें छिडक़ाव
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर नमक के पानी का हफ्ते में एक बार छिडक़ाव जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि नमक में नकारात्मकता दूर करने की क्षमता होती है। ऐसा करने से भी घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर हो जाएगी और सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन को नई खुशियों से भर देगी।
Updated on:
30 Jan 2023, 3:24 PM IST
Published on:
30 Jan 2023, 3:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.