9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वडोदरा एवं विश्वामित्री से रत्नागिरी के लिए चलेंगी गणपति स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने का पश्चिम रेलवे का उद्देश्य, गणपति महोत्सव के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे द्वारा वडोदरा एवं विश्वामित्री से रत्नागिरी स्टेशन के बीच विशेष किराए पर तीन जोड़ी गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
2 min read
Google source verification
Ganpati Special Trains to Run from Vadodara and Vishwamitri to Ratnagiri

ट्रेन फाइल फोटो

वडोदरा. गणपति महोत्सव के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे द्वारा वडोदरा एवं विश्वामित्री से रत्नागिरी स्टेशन के बीच विशेष किराए पर तीन जोड़ी गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, वडोदरा-रत्नागिरी स्पेशल ट्रेन (नं. 09114) मंगलवार 15 सितंबर को वडोदरा से सुबह 11:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन की रात 12:30 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी। इसी प्रकार, रत्नागिरी-वडोदरा स्पेशल ट्रेन (नं. 09113) बुधवार 16 सितंबर को रत्नागिरी से रात 1:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन शाम 5:30 बजे वडोदरा पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, करंजाडी, खेड़, चिपलून, सावर्डा, अरावली रोड और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर इकॉनमी, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे।
विश्वामित्री-रत्नागिरी स्पेशल ट्रेन (नं. 09110) 12 से 23 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को विश्वामित्री से सुबह 10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन की रात को 12:30 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी। इसी प्रकार, रत्नागिरी-विश्वामित्री स्पेशल ट्रेन (नं. 09109) 13 से 24 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को रत्नागिरी से रात 1:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन शाम 5:30 बजे विश्वामित्री पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, दहानु रोड, पालघर, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून, सावर्डा, अरावली रोड और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे।
विश्वामित्री-रत्नागिरी स्पेशल ट्रेन (नं. 09124) 14 और 21 सितंबर सोमवार को विश्वामित्री से सुबह 5:55 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 8 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी। इसी प्रकार, रत्नागिरी-विश्वामित्री स्पेशल ट्रेन (नं. 09123) 14 और 21 सितंबर सोमवार को रत्नागिरी से रात 9 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:45 बजे विश्वामित्री पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, दहानु रोड, पालघर, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलून और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे।