28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग​णित का परिणाम बिगड़ा तो ग्रामीणों ने खुद लगाया ​​शिक्षक

दसवीं बोर्ड में स्कूल टॉपर के भी गणित में थे केवल 64 अंक, आगे परिणाम बेहतर हो इसलिए की पहल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Manish kumar Panwar

•

Updated: 9 Jul 2024, 7:50 PM IST

ग​णित का परिणाम बिगड़ा तो ग्रामीणों ने खुद लगाया ​​शिक्षक

जालोर. दांतवाड़ा ​िस्थत विद्यालय भवन।

जालोर.दांतवाड़ा के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गणित विषय के खाली पद पर अभिभावकों की पहल से निजी शिक्षक सेवाएं देंगे और खर्च का वहन अभिभावक ही उठाएंगे। पिछले सत्र इस विद्यालय का दसवीं और बारहवीं का परिणाम 100 प्रतिशत रहा था। दसवीं कक्षा की बात करें तो 67 विद्यार्थियों में से 51 के प्रथम श्रेणी और 16 के सैकंड डिविजन था। यहां दसवीं की टॉपर छात्रा ममता कुमारी के सर्वाधिक अंक 82.17 प्रतिशत थे। वहीं गणित विषय की बात करें तो इस टॉपर छात्रा के 64 अंक ही थे। शेष सभी विद्यार्थियों के गणित में अंक 45 से 59 प्रतिशत के बीच ही थे। यही कारण रहा कि दसवीं का परिणाम पिछले सत्र में आशानुरूप नहीं रहा। इस स्थिति को देखते हुए विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों ने 5 जुलाई को बैठक की और उसमें गणित विषय का अध्यापक लगाने पर चर्चा हुई। चूंकि स्कूल स्तर से विभाग को इस डिमांड से कई बार अवगत करवाया जा चुका था तो परिजनों ने समस्या को देखते हुए गणित विषय लगाने के लिए विद्यालय प्रशासन से निवेदन किया और इसके वेतन का खर्च खुद उठाने की बात कही। इस चर्चा के बाद अब स्कूल में गणित के वरिष्ठ अध्यापक के पद पर राज कुमार को लगाया गया है। ये शिक्षक बीएससी बीएड है।

22 तय फिर 20 पर सहमति

निजी शिक्षक स्कूल समय के अनुरूप पूरे कालांश में मौजूद रहेंगे और सेवाएं देंगे। शुरुआत में 22 हजार रुपए की सहमति बनी, लेकिन बाद में परिजनों और ग्रामीणों की भावना को समझते हुए शिक्षक राज कुमार 20 हजार रुपए प्रतिमाह के मानदेय पर सहमत हो गए और सेवाएं देनी शुरु कर दी है।

वर्ष 2017 के बाद से दिक्कत

इस विद्यालय में वर्ष 2017 के बाद गणित विषय का शिक्षक मौजूद नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए दो साल तक को एक शिक्षक ने सेवाएं दी। वहीं तीन साल तक विज्ञान विषय के वरिष्ठ अध्यापक ने भी सेवाएं दी, लेकिन परिणाम बेहतर नहीं रहा। इस समस्या के स्थायी समाधान की पहल करते हुए अब अलग से गणित विषय का अध्यापक लगाया गया है।

विद्यालय का नामांकन 623

यह उच्च माध्यमिक विद्यालय है और यहां पर 12वीं में केवल कला संकाय है। विद्यालय का नामांकन 623 है। बेहतर परिणाम के लिए विद्यालय में कई नवाचार किए गए हैं। बता दें इसी विद्यालय में संस्था प्रधान ने इस बार 90 प्रतिशत या इससे अधिक परिणाम वाले विद्यार्थियों को निशुल्क हवाई जहाज की यात्रा की व्यक्तिगत घोषणा भी की है। वहीं 60 प्रतिशत से अधिक विषय का परिणाम वाले शिक्षकों को भी ये सौगात मिलेगी।

ताकि परिणाम बेहतर हो सके

प्राध्यापक आईदानाराम देवासी बताते हैं कि विद्यालय प्रशासन ही नहीं अभिभावक भी गुणवत्तायुक्त शिक्षा के प्रति सजग है। यही कारण है कि अभिभावकों ने खुद स्कूल में बैठक में सहभागिता निभाते हुए गणित विषय लगाने और उसके वेतन का खर्च खुद उठाने की सहमति दी। निश्चित ही इस बार स्कूल का परिणाम और बेहतर होगा।