6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूजा और आरती के समय क्यों बजाई जाती है घंटी, जानिए इसका वैज्ञानिक और धार्मिक महत्व

जब भी कोई मंदिर में प्रवेश करता है कि पहले वहां पर लगी घंटियों को जरूर बजाते है। ऐसा कहा जाता है कि बिना घंटी बजाए की गई आरती को अधूरा माना जाता है। क्या आप जानते है कि आखिर मंदिर में जाने से पहले घंटी क्यों बजाते हैं।

2 min read
Google source verification
pooja and aarti

pooja and aarti

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मंदिरों के बाहर घंटी लगाने की परंपरा सदियों पुरानी है। जब भी कोई मंदिर में प्रवेश करता है कि पहले वहां पर लगी घंटियों को जरूर बजाते है। उसके बाद ही वे भीतर जाकर भगवान के दर्शन करते है। घर में पूजा करते समय हर व्यक्ति के पूजा घर में भी छोटी सी घंटी अवश्य होती है। सनातन धर्म में मान्यता है कि पूजा-पाठ खासकर आरती के वक्त घंटी बजाना आवश्यक होता है। ऐसा कहा जाता है कि बिना घंटी बजाए की गई आरती को अधूरा माना जाता है। क्या आप जानते है कि आखिर मंदिर में जाने से पहले घंटी क्यों बजाते हैं। इसकी वजह बेहद ही खास है। इसी प्रकार घर या मंदिर में पूजा करते वक्त लोग घंटी बजाते हैं। घंटी बजाने के पीछे वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों कारण हैं।


— इन घंटियों में से एक विशेष प्रकार की ध्वनि निकलती है। जब भी भक्त इसे बजाते हैं इसकी आवाज पूरे वातावरण में गूंजती है। माना जाता है कि पूजा-आरती या दर्शन आदि के समय घंटी बजाने से इसकी ध्वनि तरंगें वातावरण को प्रभावित करती हैं और वह शांत, पवित्र और सुखद बनता है।

— घंटी बजाने से देवताओं के समक्ष आपकी हाजिरी लग जाती है। मान्यता अनुसार घंटी बजाने से मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों में चेतना जागृत होती है जिसके बाद उनकी पूजा और आराधना अधिक फलदायक और प्रभावशाली बन जाती है।

यह भी पढ़े :— सावधान ऐसे दान करने से हो सकता है नुकसान, इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

— ऐसा कहा जाता है कि इससे सकारात्मक शक्तियों का प्रसार होता है तथा नकारात्मक ऊर्जा का निष्कासन होता है। घंटी की ध्वनि मन को शांति प्रदान करती है। घंटी बजाने से यह भी लाभ है कि उस स्थान से अपरिचित लोगों को मालूम हो जाता है कि यहां देव मंदिर है।

— देवताओं की प्रसन्नता के लिए भी घंटी बजाई जाती है। कहा जाता है कि देवताओं को घंटा, शंख और घड़ियाल आदि की आवाज काफी पसंद होती है। घंटी की आवाज से देवता प्रसन्न होकर देवता भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।


वैज्ञानिक कारण....
जब घंटी बजाई जाती है तो हमारे जीवन पर उसका साइंटिफिक प्रभाव भी पड़ता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब घंटी बजाई जाती है उससे आवाज के साथ तेज कंपन्न पैदा होता है। यह कंपन्न हमारे आसपास काफी दूर तक जाते हैं, जिसका फायदा यह होता है कि कई प्रकार के हानिकारक जीवणु नष्ट हो जाते हैं और हमारे आसपास वातावरण पवित्र हो जाता है। यही वजह है कि मंदिर व उसके आसपास का वातावरण काफी शुद्ध व पवित्र बना रहता है।