इसके अलावा सेक्टर-62 और सेक्टर-46 में रावण का दहन किया जाएगा। यहां सेक्टर-62 में रावण के 70 फीट, कुंभकर्ण 65 फीट और मेघनाद 60 फीट का पुतला बनाया गया है। सेक्टर-46 में रावण 60 फीट, कुंभकरण के 55 फीट, मेघनाथ के 50 फीट ऊंचे पुतले का दहन होगा। पुतलों के दहन के दौरान सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।