
कोविड 19 का कहर
नोएडा। देशभर में कोरोना वायरस का कोहराम थमता नजर नहीं आ रहा है। हालांकि सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन से इसकी रफ्तार धीमी जरूर पड़ी है। वहीं गौतमबुद्ध नगर जनपद में लगातार कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। ताजा 6 के शुक्रवार को सामने आए हैं। जिसके बाद जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 109 पहुंच गई है। इनमें से अभी तक 56 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 53 लोगों का इलाज अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 177 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 6 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 171 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन 6 मरीजों में 4 एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। वहीं शुक्रवार को 2 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर भी गए हैं।
जिला सर्विलांस ऑफिसर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में विदेश से अब तक आए कुल यात्रियों की संख्या 1967 है। जिले में 2821 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जो कि क्वाॅरंटाइन सेंट में रखे गए हैं। इनमें यात्रियों की संख्या 575 है। पिछले 24 घंटे में 177 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें से 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद वर्तमान में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 109 पहुंच गई है।
Updated on:
24 Apr 2020 07:31 pm
Published on:
24 Apr 2020 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
