मुरादाबाद: कोरोना महामारी से निपटने के लिए लॉक डाउन(Lock Down) को आज एक महीना पूरा हो रहा है। इस पूरे महीने में आम जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। लेकिन इसके विपरीत इस लॉक डाउन के चलते पर्यावरण को काफी राहत मिली है। जी हां शहर में जो AQI कभी 200 से नीचे नहीं गया है वो अब 50 तक पहुंच रहा है। यही नहीं शहर से गुजरने वाली रामगंगा नदी (Ramganga River) और गागन नदी (Gagan River) में भी प्रदूषण (Pollution) का स्तर काफी कम हुआ है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Pollution Control Board) के मुताबिक बीते कई सालों में ऐसे आंकड़े दर्ज नहीं हुए। जिन इलाकों में हवा बहुत ज्यादा खतरनाक स्तर पर थी अब वहां काफी सुकून है।