बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल से यमुना खादर में गेहूं की कटाई को लेकर तनाव शुरू हो गया था। आरोप है कि 13 अप्रैल को यमुना खादर में हरियाणा के किसान पुलिस बल के साथ पहुंचे थे और गेहूं की फसल काट ले गए। इसके बाद जिन खेतों से कटाई नहीं आ रही थी, उन्हें छोड़ दिया गया। आरोप है कि अब गुरुवार शाम उन खेतों की कटाई करने के लिए फिर से हरियाणा के किसान भारी पुलिस बल के साथ यमुना खादर पहुंचे और गेहूं की कटाई शुरु कर दी। वहां पर मौजूद नंगला बहलोल पुर गांव के किसानों ने इसका विरोध किया तो उन्हें वहां से भगा दिया गया। इसके बाद गांव से अन्य किसान महिलाएं व बच्चे भी वहां पहुंच गए लेकिन भारी पुलिस बल के सामने उनकी एक न चली और उन्हें अपने खेतों से वापस लौटना पड़ा।