2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: कोठी के अंदर बेड पर महिला का मिला शव, मुंह पर बंधा हुआ था कपड़ा

कोठी में बेड पर पड़ा मिला महिला का शव घर में रहने वाले नौकर और उसकी पत्नी फरार घर का सामान मिला बिखरा हुआ, पुलिस मामले की जांच में जुटी

2 min read
Google source verification
noida

कोठी के अंदर बेड पर महिला का मिला शव, मुंह पर बंधा हुआ था कपड़ा

नोएडानोएडा के निठारी गांव इलाके में एक महिला का शव उसके घर से मिलने के बाद हड़कंप मच गया। हत्या का पता तब चला जब उससे मिलने उसकी बहन देर रात पहुंची और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को 60 वर्षीय महिला का शव उसके घर के बेड पर पड़ा हुआ मिला, महिला के नाक से खून आ रहा था, उसके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था और महिला के घर में रहने वाले नौकर और उसकी पत्नी दोनों फरार थे। घर का सामान भी बिखरा हुआ था और घर की एक सी होंडा सिटी कार गायब मिली है।

दरअसल नोएडा के सेक्टर-31 बी ब्लॉक की कोठी में 60 साल की कुलजीत कौर अकेली रहती थी। पेशे से वकील कुलजीत कौर के पति कैप्टन नवजोत सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है। कुलजीत कौर से कैप्टन नवजोत सिंह ने दूसरी शादी की थी। जानकारी के मुताबिक उनका प्रॉपट्री को लेकर विवाद भी चल रहा था। कुलजीत ने एक हफ्ते पहले ही नौकर और उसकी पत्नी को महिला को काम पर रखा था। कभी-कभी उसकी बहन भी रहने के लिए उसके पास आ जाती थी। मंगलवार की रात 10 बजे बहन सेक्टर-31 स्थित महिला के घर पहुंची। तो पाया की कोठी के बाहर का गेट खुला हुआ था। महिला मकान में दाखिल हुई तो उसकी बहन का शव बेड पर पड़ा हुआ था। घर में नौकर और उसकी पत्नी भी नहीं थे। बहन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस के आला आधिकारी और थाना सेक्टर-20 के कोतवाल मौके पर पहुंचे। फॉरेसिक टीम जांच के लिए बुलाई गई है। पुलिस ने घटनास्थल की तमाम पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वहीं पुलिस के अधिकारियों के अनुसार महिला का प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। माना जा रहा है कि प्रॉपर्टी के चक्कर में महिला की हत्या की गई। घर में तमाम सामान अस्त व्यस्त मिला है। पुलिस लूट के बाद हत्या की आशंका जता रही है और इन दो बिंदुओं को हत्या का कारण मानकर जांच कर रही है।