4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Rains: अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज इन जिलों में बारिश, बढ़ेगी ठंड

UP Rains: मौसम विभाग ने कल बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। नए वर्ष का स्वागत बारिश से होगा। मौसम विभाग के अनुसार कल इन जिलों में बारिश हो सकती है।

2 min read
Google source verification
UP Rains

बारिश की सांकेतिक फोटो पत्रिका

UP Rains: उत्तर प्रदेश में सर्दी और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया हुआ है। दृश्यता कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने बारिश और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

UP Rains: उत्तर प्रदेश में इन दिनों ठंड के साथ घना कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर समेत कई जिलों में सुबह और देर रात को कोहरा इतना घना हो जाता है कि सामने कुछ मीटर तक देख पाना मुश्किल हो रहा है। इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। लोग घरों से निकलने में सावधानी बरत रहे हैं, वहीं सड़कों पर वाहन बहुत धीमी रफ्तार से चलते नजर आ रहे हैं। IMD ने पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Aaj Ka mausum: 37 जिलों में घना कोहरा, 17 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

कोहरे की वजह से सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। कई जगहों पर बसें और निजी वाहन देरी से चल रहे हैं। ट्रेनें भी अपने तय समय से काफी देर से पहुंच रही हैं। कुछ ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट भी किया गया है। लखनऊ और अन्य शहरों में हवाई सेवाओं पर भी कोहरे का असर देखने को मिला है। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के 37 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सहारनपुर, शामली समेत 17 जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग के अनुसार, नए साल यानी 1 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तराई इलाकों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं।

Aaj Ka mausum: आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले चार दिनों में दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 31 दिसंबर तक देर रात और सुबह के समय कोहरे का असर बना रह सकता है। लेकिन 1 जनवरी के बाद धीरे-धीरे कोहरे की तीव्रता कम होने की संभावना है। इस बीच लखनऊ की हवा भी खराब होती जा रही है। मंगलवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 201 दर्ज किया गया। जो खराब श्रेणी में आता है। गोमती नगर, अलीगंज, लालबाग और तालकटोरा जैसे इलाकों में हवा की गुणवत्ता काफी खराब रही। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोहरे में अनावश्यक यात्रा से बचें और सावधानी बरतें।