6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद्रशेखर से मुलाकात के सवाल पर अखिलेश ने दिया चौंकाने वाला जवाब, भाजपा को लग सकता है झटका

महागठबंधन पर भी कही ये बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 17 Sep 2018, 1:15 PM IST

DEMO PIC

चंद्रशेखर से मुलाकात के सवाल पर अखिलेश ने दिया चौंकाने वाला जवाब, भाजपा को लग सकता है झटका

नोएडा।लोकसभा 2019 चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुटी है।वहीं ज्यादातर पार्टियों ने अपना लक्ष्य इस चुनाव में भाजपा को हराने के लिए बना लिया है।एेसे में सभी एक मंच यानि गठबंधन को भी लगभग तैयार है।एेसे में 16 महीने बाद जेल से बाहर आए भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर के भी भाजपा विरोधी होने पर यूपी की सियासत में बदलाव ला सकता है।हाल में मायावती ने उन पर बयान दिया था। वहीं अब अखिलेश यादव ने भी चंद्रशेखर को लेकर चौंकाने वाला जवाब दे दिया है। इतना ही नहीं अगर यह सही हुआ। तो भाजपा की समस्या बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें-मायावती ने कहा, बुआ मत कहना तो चंद्रशेखर ने कर दिया बड़ा एेलान

चंद्रशेखर को लेेकर अखिलेश यादव ने दिया ये बड़ा बयान

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे सभी दलों में सपा के अखिलेश यादव ने हाल ही में एक मीडिया चैनल पर राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार रखे।इस बीच उनसे 2019 लोकसभा चुनाव में जीत आैर तैयारियों को लेकर प्रश्न पूछे गये।तो उन्होंने जवाब में कहा कि पहला लक्ष्य बीजेपी को यूपी में रोक ले गये।तो पूरे देश में बीजेपी रुक जाएगी।इसके लिए उन्होंने महागठबंधन की बात से भी इनकार नहीं किया।वहीं उन्होंने भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर से मुलाकात की बात कही तो इसको लेकर अखिलेश यादव ने जवाब में कहा कि मुलाकात को लेकर अभी कुछ नहीं कह सकता।लेकिन अगर कोर्इ भी महागठबंधन से जुड़ना चाहे।उसका मैं स्वागत करता हूं।इतना ही नहीं उन्होंने जवाब में आगे कहा कि कोई भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकता है।मुलाकात को लेकर जितनी जिम्मेदारी मेरी है।उससे कहीं ज्यादा जिम्मेदारी अगले की भी है।सभी मिलकर बीजेपी को रोकना है।

यह भी पढ़ें-मायावती का बड़ा बयान 'रावण' से नहीं, इन लोगों से है मेरा खास रिश्ता

मायावती भी चंद्रशेखर को दे चुकी है आॅफर

वहीं बता दें कि अखिलेश यादव के साथ ही बातों ही बातों में बसपा सुप्रीमो भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर को पार्टी में शामिल होने का आॅफर दे चुकी है।यह बात उन्होंने रविवार को चंद्रशेखर द्वारा मायावती से खून का रिश्ता होने आैर बुआ कहने पर कही थी।इस मौके पर मायावती ने साफ कहा था कि वह किसी की बुआ नहीं है न ही चंद्रशेखर से कोर्इ खून का रिश्ता है।लेकिन वह लड़ना चाहते है तो बसपा के झंडे तले आकर लड़े। इसके बाद चंद्रशेखर पर अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर स्वागत की बात कही है।