6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मायावती ने कहा, बुआ मत कहना तो चंद्रशेखर ने कर दिया बड़ा एेलान

भीम आर्मी संस्थापक के इस एेलान के बाद सब हुए हैरान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 17 Sep 2018, 11:54 AM IST

DEMO PIC

मायावती ने कहा, बुआ मत कहना तो चंद्रशेखर ने कर दिया बड़ा एेलान

नोएडा।16 महीने बाद जेल से बाहर आए भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर लगातार सुर्खियों में है।इसकी वजह उनके द्वारा आते ही भाजपा को लोकसभा 2019 चुनाव में उखाड़ फेंकने का एजेंडा सेट करना भी है। वहीं उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को बुआ कहा था।जिसे के बाद रविवार को मायावती ने उनसे कोर्इ नाता न होने की बात कह दी। उधर इसी के कुछ घंटों बाद ही चंद्रशेखर उर्फ रावण ने एक घोषणा कर दी। इसमें उन्होंने अपने नाम को लेकर बदलाव कर दिया है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-पत्रिका के साथ बातचीत में भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण ने खोला यह बड़ा राज

चंद्रशेखर ने की यह घोषणा, गलती करने पर करूंगा ये काम

दरअसल मायावती को बुआ कहने आैर अपना रिश्ता बताने पर बसपा सुप्रीमो आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर पर जमकर बरसी थी। उन्होंने चंद्रशेखर से कोर्इ नाता न होने की बात कही थी। वहीं इसके कुछ घंटे बाद ही चंद्रशेखर ने अपना उपनाम रावण से नाता तोड़ दिया है। यहां उन्होंने अपने समर्थकों आैर प्रेस वार्ता में कहा कि रावण उपनाम जुड़ने से उनकी लड़ार्इ को गलत समझा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसलिए मैं अपना यह नाम हटा रहा हूं।वैसे भी उपनाम रावण मेरे किसी दस्तावेज में नहीं है। इतना ही नहीं इसबीच चंद्रशेखर ने कहा कि उनकी लड़ार्इ किसी धर्म से नहीं बल्कि दलितों के हितों को पाने के लिए है।साथ ही अब से चंद्रशेखर के साथ रावण उपनाम जोड़ने पर कार्रवार्इ करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः चंद्रशेखर उर्फ रावण को इस राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी ने दिया आॅफर, अंतिम फैसले का इंतजार

सिर्फ चंद्रशेखर आजाद को याद रखा जाए

इतना ही नहीं भीम आर्मी संस्थापक ने कहा कि अब सिर्फ मेरा नाम चंद्रशेखर याद रखा जाये। रावण को भूल जाआे।अगर अब से कोर्इ रावण लिखेगा तो मैं उसके खिलाफ कार्रवार्इ करूंगा। वहीं रावण ने भाजपा के खिलाफ अपना इरादा बुलद कर लिया है। हालांकि उन्होंने किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया है।