
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव में यूपी की इस सीट से भरेंगे हुंकार
नोएडा. आम आदमी पार्टी की सहारनपुर से शुरू हुई जन अधिकारी पदयात्रा 8 सितंबर को नोएडा में समाप्त हो रही है। पद यात्रा के समापन के दौरान रैली का आयोजन होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, फिल्म स्टार व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह समेत कई बड़े नेता रैली को संबोधित करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब रैली के जरिए बीजेपी पर निशाना साधने जा रहे है। अरविंद केजरीवाल जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर लोगों से बातचीत करेंगे। किसानों, शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, संविदा कर्मियों के संगठनों आदि से भी मुलाकात करेंगे
किसानों की कर्ज माफी, बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने, शिक्षामित्रों, स्कूलों में शिक्षा में सुधार, संविदा कर्मियों को नियमित करने, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, महिला व लड़कियों की सुरक्षा, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर रैली का आयोजन किया जा रहा है। इन मुद्दो को आम आदमी पार्टी के नेताओं पदयात्रा के दौरान जनता के बीच रख रहे है। आम आदमी पार्टी के नेताओं की माने तो बीजेपी ने तमाम मुद्दो पर जनता को मुहैया कराने का दावा किया था। चुनाव से पहले ये मुद्दे बनाए थे। आप नेताओं का कहना है कि बीजेपी ने वादा तो कर दिया, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। जिससे जनता लूटा हुआ महसूस कर रही है।
जुमलेबाजी कर रही है सरकार
आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता संजीव निगम बताया कि सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शिक्षामित्रों, किसानों, बेरोजगारों युवाओं अादि के मुद्दे पहले भी उठा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मोदी व योगी ने देश व प्रदेश की सत्ता पर कब्जा जमाया था। केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से किए वादों ाके पूरा नहीं किया गया है। किसानों की फसल की लागत का डेढ़ गुना मूल्य देने, हर साल 2 करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने, प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने, शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, शिक्षा प्रेरकों व किसानों की कर्ज माफी जैसे मुद्दे पर केंद्र व राज्य सिर्फ जुमलेबाजी कर रही हैं।
रैली की तैयारी अंतिम चरण में
जिलाध्यक्ष के पी सिंह ने बताया कि जन अधिकार रैली को लेकर जनसंपर्क किया जा रहा है। सामाजिक संगठनों के साथ बैठक की जा रही है। ताकि अधिकार रैली को ऐतिहासिक बनाया जा सके। आम आदमी पार्टी की रैली सेक्टर-46 स्थित कर्मिशयल ग्राउंड में होगी। आप के जिला प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि जन अधिकारी रैली की तैयारी कर ली गई है।
Published on:
7 Sep 2018, 12:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.