14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला शौचालय में बने छेद से युवती को छुपकर देख रहा था अथॉरिटी का केयरटेकर, ऐसे पकड़ा

खास बातें- युवती की सजगता से पकड़ा गया नोएडा प्राधिकरण का केयरटेकर डायल 100 पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना फेज-3 पुलिस को सौंपा नोएडा सेक्टर-63 स्थित मेट्रो स्टेशन के पास बने सार्वजनिक शौचालय का मामला

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Aug 24, 2019

ladies toilet

नोएडा. अगर आप भी शहर में बने सार्वजनिक शौचालयों का इस्तेमाल कर रही हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि वहां कोई भी तांक-झांक के साथ वीडियो भी बना सकता है। इस तरह का एक मामला हाईटेक सिटी नोएडा में सामने आया है। जहां एक युवती ने सार्वजनिक शौचालय के पार्टीशन में छेद से देख रहे केयर टेकर को देख लिया। इसके बाद युवती ने डायल 100 को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए थाना फेज-3 पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद की रहने वाली एक युवती दिल्ली में जॉब करती है। वह गुरुवार की शाम सेक्टर-63 स्थित मेट्रो स्टेशन पर उतरी थी। इसके बाद वह स्टेशन के पास ही बने सार्वजनिक शौचालय में चली गई। जैसे ही युवती शौचालय इस्तेमाल के बाद बाहर निकली तो वहां उसे हरी टी-शर्ट में एक व्यक्ति दिखाई दिया, जो तेजी से निकलकर बाहर जा रहा था। उस व्यक्ति पर युवती को कुछ शक हुआ तो उसने वहां पहुंची एक अन्य महिला से पूछा। महिला ने बताया कि वह व्यक्ति सफाई करने के लिए आपके बगल वाले केबिन में था। इसके बाद युवती ने बगल वाले केबिन में जाकर देखा तो वहां युवती को लकड़ी के पार्टीशन में एक छेद नजर आया, जिसके जरिये दूसरे केबिन में देखा जा सकता था।

यह भी पढ़ें- प्रॉपर्टी डीलर ने प्लाॅट दिखाने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म

केबिन में छेद देखते ही युवती हैरान रह गई और उसने तुरंत डायल 100 को फोन कर पूरी जानकारी दी। युवती की सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती ने बताया कि यहां एक हरी टी-शर्ट पहने व्यक्ति था जो शौचालय में बने छेद से अंदर झांक रहा था। युवती के बताए हुलिए पर एचसीपी राजेंद्र सिंह व सिपाही सचिन कुमार ने थोड़ी ही दूरी पर आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस ने सख्ताई से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना नाम सुबोध बताते हुए जुर्म कबूल कर लिया। साथ ही उसने बताया कि वह इस तरह की हरकत पहले भी कर चुका है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को थाना फेज थ्री पुलिस को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें- Video: गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं का अनोखा वीडियो हो रहा वायरल, जानिये क्या है मामला