
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के डीएम ( gautambudh nagar dm ) ने एडवायजरी जारी करते हुए लोगों को आयुष्मान भारत योजना ( Ayushman Bharat Yojana ) के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही प्रशासन की तरफ से मलेरिया के लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी गई है।
ये हैं malaria के लक्षण
जिलाधिकारी बीएन सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लोगों को मलेरिया जैसी बीमारी से बचाने के लिए एक विस्तृत जानकारी तैयार की गई है। एडवायजरी के अनुसार, मलेरिया के लक्षणों के बारे में जागरुकता का अभाव इसके इलाज में एक प्रमुख बाधा है। मलेरिया के लक्षण बुखार, सिरदर्द और ठंड लगना हैं। यदि किसी में भी यह लक्षण दिख रहे हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। अगर इसका 24 घंटे में इलाज नहीं कराया गया तो यह और भी अधिक गंभीर हो सकती है।
इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क
अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में मरीज आयुष्मान भारत योजना ( Ayushman Bharat Yojana ) के तहत सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 14555/1800111565 पर संपर्क किया जा सकता है। लाभार्थी अपनी पात्रता जानने के लिए www.merapmjay.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं। सरकार के द्वारा गरीब व्यक्तियों का 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज कराने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत हुई है।
Published on:
07 Aug 2019 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
