26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वायरल हुआ भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का वीडियो, बोलीं- ‘नैना ठग लेंगे…’

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। आम्रपाली ने फेमस एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है।

2 min read
Google source verification
amrapali_and_pravesh.jpg

नोएडा. भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस दिनेश लाल यादव निरहुआ के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव के साथ दिख रही हैं। एक्ट्रेस आम्रपाली और प्रवेश लाल यादव के वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने फिर दिखाईं कातिलाना अदाएं, कलरफुल लहंगे में देख फैंस हुए मदहोश

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव के साथ दिख रही हैं। इस वीडियो में प्रवेश लाल बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं और आम्रपाली की तरफ देखते हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे की तरफ लगातार देखते हुए आंखों ही आंखों में बातें करते नजर आ रहे हैं और वीडियो के बैक ग्राउंड में ‘मेरे रश्के कमर’ गाना सुनाया दे रहा है।

इतना ही नहीं एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘नैना ठग लेंगे’। आम्रपाली दुबे और प्रवेश लाल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं एक्ट्रेस आम्रपाली के फैंस लगातर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। उनके एक फैन ने लिखा है- आंख लड़ाइए, लेकिन प्रवेश भाई से नहीं। तो वहीं कुछ यूजर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की खबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।

आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। आम्रपाली ने फेमस एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपनी बोल्ड अंदाज से फैंस का दिल धड़काने के लिए मशहूर हैं।

यह भी पढ़ें : लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं भोजपुरी फिल्मों के ये सितारे