5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhath Pooja 2021: छठ पूजा के लिए सज-धज कर तैयार हुईं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा

Chhath Pooja 2021: मोनालिसा ने साड़ी के साथ ट्रेडिशनल ज्यूलरी पहनी है जिससे उनका लुक कंप्लीट लग रहा है। खुले बाल और मांग में सिंदूर ने ओवर-ऑल लुक को कंप्लीट कर दिया है।

2 min read
Google source verification
monalisha_chaat_puja.jpg

Chhath Pooja 2021: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। मोनालिसा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं। आज से छठ पूजा शुरू हो गई है। पहले दिन नहाय-खाय से शुरू हुई ये पूजा चौथे दिन सुबह सूर्य देवता को अर्घ्य देने से खत्म होगी। इस पूजा को लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस भी खासी उत्साहित हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर मोनालिसा का नाम है। मोनालिसा ने छठ पूजा पर बहुत ही सुंदर लुक लिया है।

यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022: कैराना में पलायन कर लौटे व्‍यापारी परिवार से मिले सीएम योगी, विपक्ष पर किया पलटवार

पीली साड़ी में पोस्ट की तस्वीर

मोनालिसा ने छठ पूजा के मौके पर त्योहार के हिसाब से ही लुक लिया है। उन्होंने इसके लिए रेड और येलो कांबिनेशन की साड़ी चुनी है जो फेस्टिवल के लिहाज से परफेक्ट च्वॉइस है। इस साड़ी में गोल्डेन बॉर्डर और बूटियां हैं जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं। एक्ट्रेस मोनालिसा ने साथ में कांट्रास्ट ब्लाउज पहना है जिसमें रेड और गोल्डन पैटर्न है।

मंगलसूत्र और सिंदूर लगा दिया लुक

मोनालिसा ने साड़ी के साथ ट्रेडिशनल ज्यूलरी पहनी है जिससे उनका लुक कंप्लीट लग रहा है। खुले बाल और मांग में सिंदूर ने ओवर-ऑल लुक को कंप्लीट कर दिया है। मेकअप की बात करें तो मोनालिसा ने इस लुक के साथ डार्क शेड्स चुने हैं। लिपस्टिक के कलर से लेकर बिंदी के रंग तक मोनालिसा ने डार्क रेड कलर को प्रिफरेंस दी है। मोनालिसा के इस लुक को उनकी चूड़ियां और मंगलसूत्र कांप्लीमेंट कर रहे हैं। इन्हें पहनकर वे पूजा के लिए एकदम रेडी दिख रही हैं।

दिवाली और नवरात्रि पर शेयर की तस्वीरें

मोनालिसा ने अपने दुर्गा पूजा के त्योहार को मनाने के अपने अंदाज को दिखाया है। दुर्गा पूजा के सप्तमी और अष्टमी के उपलक्ष्य में भी एक्ट्रेस ने साड़ी पहनकर अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ ही मोनालिया ने दिवाली के मौके पर भी अपनी तस्वीरें शेयर की थी जो उनके फैंस को खूब पसंद आथी थी।

यह भी पढ़ें : शर्मनाक! 9 साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज, आरोपी फरार