24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक! 9 साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज, आरोपी फरार

मरका थाना प्रभारी (एसएचओ) राकेश सरोज ने कहा कि शनिवार को पीड़िता के साथ दो अन्य लड़कियां भी खेत पर गई थीं लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांदा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 8 Nov 2021, 2:46 PM IST

rape_new.jpg

बांदा. उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में खेत में गई एक 9 साल की बच्ची के साथ 14 साल के लड़के ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। मरका थाना प्रभारी (एसएचओ) राकेश सरोज ने कहा कि शनिवार को पीड़िता के साथ दो अन्य लड़कियां भी खेत पर गई थीं लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें : Demonetisation: जहन में जिंदा हैं बैंक के बाहर लगी लंबी कतारें, बढ़ गया डिजिटल लेनदेन

खेत में बाली लेने गई थी बच्ची

मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मर्का थानाक्षेत्र का है। यहां रहने वाली 9 साल की बच्ची शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से तीन किलोमीटर दूर खेते में चने की बाली लेने गई थी। तभी गांव में रहने वाले 14 साल के बच्चे उसे अकेला पाकर दबोच लिया और उसके साथ दरिंदगी की।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज

लड़की के पिता की शिकायत पर रविवार को घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

एनसीआरबी की सालाना रिपोर्ट कहती है कि महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। देश में महिलाओं के ख़िलाफ़ 2018 में कुल 378,277 मामले हुए और अकेले यूपी में 59,445 मामले दर्ज किए गए। यानी देश के कुल महिलाओं के साथ किए गए अपराध का लगभग 15.8%। इसके अलावा प्रदेश में कुल रेप के 43,22 केस हुए। यानी हर दिन 11 से 12 रेप केस दर्ज हुए। ये उन अपराधों पर तैयार की गई रिपोर्ट है जो थानों में दर्ज होते हैं।

यह भी पढ़ें : Fever in UP: 'रहस्यमय बुखार' से एक ही परिवार के 3 बच्चों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल