
शिवपाल की रैली से पहले भाजपा की इस पूर्व दिग्गज विधायक ने दिया इस्तीफा
नोएडा।सपा से अलग होने के बाद शिवपाल यादव ने इस हफ्ते अपने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन करने के साथ ही रैली शुरू होने से एक दिन पहले ही भाजपा के इस दिग्गज नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।यह दिग्गज नेता कोर्इ आेर नहीं बल्कि भाजपा के वेस्ट यूपी में विधायक रह चुकी पुड़ीर है।इतना ही नहीं इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने पार्टी पर कुछ आरोप भी लगाये है।वहीं इस पूर्व विधायक द्वारा शिवपाल की रैली से पहले अचानक ही इस्तीफा देने से राजनीतिक गलियारे में कुछ एेसे कयास लगाये जा रहे है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-युवती को अगवा कर दो युवको ने किया गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
आज से शुरू होगी शिवपाल यादव की रैली दिग्गज नेता होंगे शामिल
सपा से अलग होकर शिवपाल यादव ने अपना मोर्चा बनाने के बाद शुक्रवार से राष्ट्रीय एकता सम्मेलनों का आगाज करते हुए पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रैली शुरू कर दी है।मोर्चा बनाने के बाद शिवपाल यादव का यह पहला सार्वजनिक प्रोग्राम होगा।माना जा रहा है कि खुले मंच से वह सपा से अलग होने का दर्द भी बयां करेंगे। इसके साथ ही वह यह रैली मुजफ्फरनगर से लेकर गाजियाबाद समेत कर्इ जिलों में करेंगे।बढ़ाना में होने वाली रैली में एक लाख से ज्यादा लोगों को एकत्र करने का टारगेट रखा गया है।वहीं राजनीतिक गलियारों में इस पूर्व भाजपा विधायक के इस्तीफे के बाद शिवपाल से जोड़कर देखने की चर्चा तेज हो गर्इ है।
इस पूर्व भाजपा विधायक ने दिया इस्तीफा, यह बतार्इ वजह
पश्चिम उत्तर प्रदेश के देवबंद क्षेत्र से विधायक रही शशिबाला पुंडीर ने शिवपाल की रैली से एक दिन पहले भाजपा पार्टी को इस्तीफा दे दिया है।उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के आवास पर इस्तीफा दिया है।इस्तीफा देने की वजह उन्होंने चुनाव से पहले किए वायदों को सरकार द्वारा पूरा नहीं करना बताया है।इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
Published on:
31 Aug 2018, 12:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.