
भाजपा के इस कद्दावर नेता ने राहुल गांधी काे एेसी जगह भेजने की दे दी सलाह
मेरठ।लोकसभा में कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी द्वारा भाषण देने के बाद पीएम मोदी से गले मिलने को लेकर अब भाजपा के इस कद्दावर नेता ने बड़ा वार किया है।उन्होंने मेरठ में संपर्क फाॅर समर्थन अभियान के दौरान कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी ने लोकसभा में फिल्मी स्टाइल में ड्रामा किया है।उन्हें तो राजनीति से सन्यास दिलाकर फिल्मी दुनिया में भेज देना चाहिए।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई इंस्टीट्यूट की तीसरी मंजिल से छलांग
125 करोड़ जनता की भावनाआें का किया अपमान
राहुल गांधी पर कटाक्ष करने वाले नेता कोर्इ आेर नहीं बल्कि भाजपा नेता विनीत शारदा है।विनीत शारदा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस प्रकार लोकसभा में फिल्मी स्टाइल में ड्रामा कर देश के लोकतन्त्र के सबसे बड़े मंदिर का मजाक उड़ाया है।राहुल ने देश के 125 करोड़ जनता की भावनाओं का अपमान किया।उन्होंने पीएम पर झूठे आरोप लगाए।जिसकी पोल खुद फ्रांस की सरकार ने खोल दी।विनीत ने कहा कांग्रेस पार्टी को चाहिए कि देश की 125 करोड़ जनता के सामने मांफी मांगे और अपने राजकुमार को राजनीति से सन्यास दिलाकर फिल्मी दुनिया में भेजे।
चेम्बर आफ कामर्स में गिनाई सरकार की उपलब्धिया
भारतीय जनता पार्टी के नेता विनीत अग्रवाल शारदा सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के सम्पर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री उत्तर प्रदेश में पहुंचे। भाजपा नेता ने चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, संयोजक सुनील प्रताप, महामंत्री सर्वेस कुमार सर्राफ, विकास अग्रवाल सहित उद्यमियों एवं व्यापरियों को केंद्र में भाजपा द्वारा चार साल में किए गए काम एवं सरकार की उपलब्धियों की पुस्तिका भेंट की। व्यापरियों एवं उद्यमियों को सम्बोधित करते हुए शारदा ने कहा कि यह व्यापारी, उद्यमी एवं देश की समस्त जनता के लिए गौरव की बात है। उनके दर्द, उनकी परेशानी को समझने वाली सरकार आज केन्द्र में है।
अधिकांश सरकारों ने देश को लूटा
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि देश में पहले भी सरकारें रही है, पहले भी प्रधानमंत्री रहे हैं, अधिकांश सरकारों ने देश को लूटा था एवं देश को भ्रष्टाचार की जड़े मजबूत कर दी थी।आंतकवाद, नक्सलवाद की समस्याओं से देश और देश की रक्षा करने वाले सैनिक जूझ रहे थे।आतंकवाद और नक्सवाद सरकारों से रूक नहीं रहा था। भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर गया था।नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है।जिन्होंने देश का चहुंमुखी विकास किया है।
Published on:
24 Jul 2018 10:04 am
